महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक से बिगड़ी, जांच के लिए घर पहुंची डॉक्टरों की टीम

महाराष्ट्र के कार्यवाहक कारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शनिवार 30 नवंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों का एक दल उनके घर पर इलाज के लिए पहुंचा है। शिंदे पिछले एक-दो दिन से सर्दी और वायरल बुखार से परेशान हैं।

Updated On 2024-11-30 19:30:00 IST
महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई।

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के कार्यवाहक कारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शनिवार 30 नवंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों का एक दल उनके घर पर इलाज के लिए पहुंचा है। शिंदे पिछले एक-दो दिन से सर्दी और वायरल बुखार से परेशान हैं। आज शनिवार सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

शिंदे पिछले एक महीने से राज्य का चुनावी दौरा कर रहे थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों बैठक करने के कारण बुखार और सर्दी जैसे वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक तबियत खराब हो गई है। इसके बाद शिंदे अपने घर में ही आराम कर रहे हैं। वहीं डॉक्टरों की एक टीम उनके घर पर इलाज के लिए पहुंची है। जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे बुखार और वायरल से पीड़ित है।

पैृतक आवास सतारा पहुंचे शिंदे   
सतारा में शिंदे का पैृतक आवास है, जहां वह रह रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री शुक्रवार से सर्दी और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। आज शनिवार सुबह से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वह पिछले एक महीने से राज्य के चुनावी दौरे पर थे और पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों बैठकें करने के कारण उन्हें बुखार और सर्दी जैसे वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा है।

इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आराम करने के लिए गांव गए हुए हैं। उन्हें फिलहाल बुखार है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे को CM पद का लालच नहीं, लेकिन शर्तें रखकर BJP की उड़ाई नींद!

 

Similar News