Mumbai News: नॉनवेज खाने से रोका तो एयर इंडिया की पायलट ने की आत्महत्या! आरोपी ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी इलाके में एयर इंडिया की पायलट ने महज इसके लिए आत्महत्या कर ली कि उसका ब्वॉयफ्रेंड लड़की को नॉनवेड खाने से रोकता था। एयर इंडिया की 25 वर्षीय पायलट की लाश को पुलिस ने उसके फ्लैट से बरामद किया है।

Updated On 2024-11-27 20:29:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी इलाके में एयर इंडिया की पायलट ने महज इसके लिए आत्महत्या कर ली कि उसका ब्वॉयफ्रेंड लड़की को नॉनवेड खाने से रोकता था। एयर इंडिया की 25 वर्षीय पायलट की लाश को पुलिस ने उसके फ्लैट से बरामद किया है। पुलिस ने मृतका के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। ब्वॉयफ्रेंड पर लड़की को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अंधेरी इलाके में रहने वाली सृष्टि तुली (25) ने आत्महत्या की है। वहीं उसके ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (27) पर उसको मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगा है। आदित्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत: सीएम पद पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- पहले ही तय हो चुका था

ब्वॉयफ्रेंड पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य दिल्ली का रहने वाला है, जबकि सृष्टि यूपी के गोरखपुर जिले की थी। मृतका के परिजनों ने आदित्य पर कई गंभार आरोप लगाए हैं। सृष्टि के एक रिश्तेदार का कहना है कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और बहस करता था।

एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि आदित्य ने पहले उसकी हत्या की और फिर खुदकुशी का रूप दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था। परिवारवालों ने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है।

क्या है पुलिस का कहना? 
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने बताया कि आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह पास नहीं हो पाया।

पुलिस की FIR में क्या है?
पुलिस ने अपनी FIR में कहा कि सृष्टि और आदित्य की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सृष्टि दिल्ली में ही रहती थी। एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई में रहने लगी। इसके बाद आदित्य भी यहां आ गया और दोनों साथ रहने लगे।  

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र चुनाव: सलमान खान ने कड़ी सुरक्षा के बीच डाला वोट, जान से मारने की मिल चुकी हैं धमकियां

Similar News