Govt Job में लड़कियों को 50 फीसदी आरक्षण: गरीब परिवार की महिला को हर साल 1 लाख मदद, जानें नारी न्याय की मुख्य बातें
Congress NARI NYAY : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए नारी न्याय के तहत पांच गारंटियां दी हैं। इनमें हर गरीब परिवार की महिला को एक लाख की मदद व नौकरी में 50 फीसीदी आरक्षण भी शामिल है।
Congress NARI NYAY : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। बुधवार को कांग्रेस ने महिला न्याय से जुड़ी पांच गारंटियों की घोषणा की है। कर्नाटक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो गरीब परिवार की महिला को हर साल एक लाख रुपए देंगे। सरकारी नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण देने की घोषणा भी की है। पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
कांग्रेस के नारी न्याय की मुख्य बातें
- महालक्ष्मी: कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने पर वह गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए देगी।
- आधी आबादी पूरा हक़: केंद्र सरकार की सभी भर्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
- शक्ति का सम्मान: आंगनबाड़ी, आशा और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं का मानदेय में केंद्र का योगदान दोगुना किया जाएगा।
- अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में अधिकार मैत्री नियुक्त किए जाएंगे, जो महिलाओं के कानूनी अधिकार बताकर जागरूक किया जाएगा।
- सावित्री बाई फुले हॉस्टल: कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी। हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल बनाया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 13, 2024
नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी 5 घोषणाएँ कर रही है, उसमें,
1️⃣ महालक्ष्मी गारंटी
इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को… pic.twitter.com/eVAVFZGMDj