विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण: CM मोहन यादव बोले- रात 12 बजे दिन बदलने का कोई मतलब नहीं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' का लोकार्पण किया। 1 सितम्बर को युवाओं से संवाद व वाहन रैली का आयोजन हुआ। पढ़ें लाइव अपडेट्स।
सीएम मोहन यादव ने लोकार्पित की विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
World First Vaidik Clock: भोपाल में आज इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' का लोकार्पण किया। इसे 'भारत का समय – पृथ्वी का समय' थीम के साथ प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के तहत सीएम निवास से वाहन रैली निकाली गई और युवाओं से संवाद भी हुआ।
1 सितम्बर की सुबह से शुरू हुए इस आयोजन की हर झलक और अपडेट आप यहां लाइव देख सकते हैं।
हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर
रात 12 बजे दिन बदलने का कोई औचित्य नहीं है। हमारी प्राचीन गणना पद्धति में 60 सेकेंड का मिनट नहीं, बल्कि 30 घंटे में 30 मुहूर्त माने जाते हैं। यह कोई बंधन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर और विचार का विषय है।
उन्होंने कहा कि अतीत के इतिहास में खगोल विज्ञान को सूर्य की छाया से समझा जाता था। भारत का सेंटर पॉइंट उज्जैन माना गया है, लेकिन यह भी समय के साथ दोलायमान हुआ और 32 किमी दूर डोंगला तक पहुंचा। भगवान श्रीकृष्ण भी समय गणना का केंद्र खोजने डोंगला के पास नारायणा गांव आए थे, जहां उनके साथ बलराम और सुदामा भी मौजूद थे।
सूर्योदय से होना चाहिए दिन की गणना
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे सभी त्योहार अंग्रेजी तिथियों के आधार पर नहीं आते। वर्ष की गणना भी तिथियों और छह ऋतुओं के आधार पर की गई है। इसलिए समय की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक होनी चाहिए।
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर वैदिक घड़ी स्थापित की गई है, जिसका विशेषज्ञ आज विस्तार से विश्लेषण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इस विशेष वैदिक घड़ी ऐप को भी लॉन्च किया। इस घड़ी की खासियत यह है कि इसमें हिंदू माह, समय और तिथि स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो इसे सामान्य घड़ियों से अलग बनाती है।
लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन से 51 ब्राह्मण मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री निवास के नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर स्थापित की गई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने अनावरण किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री मौजूद रहे।
सौर्य स्मारक से बाइक रैली शुरू हो चुकी है। रैली में करीब 1500 युवा हुए शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं भी रैली में हिस्सा ली हैं। श्यामला हिल्स थाने से रैली में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव। पृथ्वी का समय भारत का समय के गूंजे नारे। रैली में यातायात के नियम का पालन सभी बाइकर्स लगाए हैं हेल्मेट ।
मुख्यमंत्री निवास के नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर स्थापित की गई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का आज (सोमावार, 1 सितंबर) मुख्यमंत्री मोहन यादव अनावरण करेंगे। सीएम विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप का भी लोकार्पण करेंगे।