खाद संकट: सतना विधायक ने रोका शिवराज सिंह का काफिला, चित्रकूट में किसान की पिटाई
सतना में खाद संकट गहराया। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने रोका केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का काफिला। चित्रकूट विधायक के सामने किसान की पिटाई। पढ़ें पूरी खबर
सतना में खाद संकट: विधायक ने रोका केंद्रीय मंत्री का काफिला
Satna Fertilizer Crisis: मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत नेताओं के लिए मुसीबत बन गया है। गुरुवार को सतना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला किसानों ने रोक लिया। ट्रांसपोर्ट नगर के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने किसानों के विभिन्न मुद्दों पर उनसे सीएम सीधा संवाद किया।
सिद्धार्थ कुशवाहा ने शिवराज सिंह चौहान को बताया कि सतना जिले के किसान खाद की समस्या से जुझ रहे हैं। सोयायटियों में खाद की उपलब्धता न होने से फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। सुबह से देर रात तक लंबी कतारों में लगे रहते हैं। विरोध प्रदर्शन करने पर FIR कर दी जाती है।
बड़े आंदोलन की चेतावनी
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। कहा, किसानों से अभद्रता करने वाले प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार को चेताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक को आश्वस्त किया कि वह राज्य सरकार से मामले में बात करेंगे। विधायक ने इस पर कहा, कृषि मंत्री जी खाद उपलब्ध कराना आपकी जिम्मेदारी है। आप आदेश करिए। इस मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित युवा संसद में पहुंचे। वहां उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का महत्व बताया। कहा, देश में बार बार चुनाव कराने से न सिर्फ समय और पैसे की बर्बादी होती है, बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।चित्रकूट में विधायक के सामने पिटाई
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार से खाद दिलाने की मांग लेकर पहुंचे किसान रामलखन पटेल की बेदम पिटाई कर दी गई। 6 सितंबर को तिघरा गांव में हुई इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक के करीबी रिश्तेदार अंकुश सिंह गहरवार युवक से मारपीट कतरे स्पष्ट दिख रहा है। पीड़ित ने बताया कि यह मारपीट विधायक की मौजूदगी में हुई है, लेकिन उन्होंने रोकने तक की कोशिश नहीं की। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भी जवाब मांगा है।