MP Weather Today: MP के 34 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, नरसिंहपुर में पुल टूटा; जानिए आज कितने जिलों होगी बारिश?

MP के 34 जिलों में बारिश का कहर, नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर। जबलपुर, सागर, रीवा में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात।

By :  Desk
Updated On 2025-07-06 11:18:00 IST

MP के 34 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, नर्मदा खतरे के निशान के ऊपर; नरसिंहपुर में पुल टूटा 

MP Weather Forecast Today: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रीवा, जबलपुर, सागर, शहडोल, शिवपुरी और नरसिंहपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नर्मदा नदी पर बना पुल बहने से कई गांवों का संपर्क टूट गया। बरगी और जोहिला डैम के गेट खोलने पड़े।

मौसम विभाग ने रविवार (6 जुलाई) को 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नर्मदा, क्वारी और जोहिला जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बरगी और जोहिला डैम के गेट खोलने पड़े हैं।

घरों में घुसा पानी, गांवों का टूटा संपर्क
शिवपुरी जिले के बैराड़ और जोराई गांवों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। सड़कों पर खड़ी कारें डूब गईं। वहीं  श्योपुर के बेनीपुरा गांव में क्वारी नदी का पानी 20 से अधिक घरों में भर गया। इससे गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया।

नरसिंहपुर में पुल बहा
नरसिंहपुर में स्टेट हाईवे-22 की पुलिया बह गई। लोग रस्सी के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं। डिंडोरी में नेशनल हाईवे कीचड़ से पटा पड़ा है, वाहन फंसते जा रहे हैं।

रीवा में आकाशीय बिजली से 3 मौतें
रीवा जिले के मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। छतरपुर के लवकुशनगर में स्कूल के पास बिजली गिरने से कई बच्चे बेहोश हो गए। यह घटनाएं मानसून की तबाही का सीधा प्रमाण हैं।

बरगी बांध से निकलेगा 5000 क्यूमेक्स पानी
6 जुलाई की दोपहर को जबलपुर के बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे, जिससे नर्मदा घाटों पर जल स्तर 4-5 फीट तक बढ़ सकता है। नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा अलर्ट किया गया है।

शहडोल में दीवार गिरी, दंपती की मौत
शहडोल जिले में भारी बारिश से मकान की कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। उमरिया के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम से पानी छोड़ा गया। सागर से बेगमगंज और ग्यारसपुर के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

6 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने जबलपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 8 इंच तक बारिश की संभावना है। वहीं शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, मैहर, अनूपपुर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी लगातार बारिश जारी है।

एक्सपर्ट ने बताया क्यों हो रही बारिश?
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में तीन स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। इनमें से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ लाइन शामिल हैं। इनके चलते मध्य प्रदेश में अगले चार दिन तेज बारिश जारी रहेगी। यह मानसून का अब तक का सबसे मजबूत सिस्टम माना जा रहा है। अगले 9 जुलाई तक पूर्वी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होगी। 

Tags:    

Similar News