1 जनवरी से बदल जाएगा रेलवे का टाइम टेबल: भोपाल मंडल की 25 ट्रेनें प्रभावित, नोट करें नया समय

रेलवे 1 जनवरी 2026 से नया टाइम टेबल लागू करेगा। भोपाल मंडल की 25 ट्रेनों के प्रस्थान व आगमन समय में 5–15 मिनट तक बदलाव किया गया है। यात्रा से पहले समय ज़रूर चेक करें।

By :  Desk
Updated On 2025-12-12 19:44:00 IST

1 जनवरी से रेलवे टाइम टेबल में बड़ा बदलाव, भोपाल मंडल की 25 ट्रेनें प्रभावित

भोपाल। भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2026 से नया टाइम टेबल लागू करने जा रहा है। इस बार भोपाल मंडल की करीब 25 ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। इनमें कई ट्रेनों के प्रस्थान (Departure Time) बदले हैं, तो कुछ के आगमन (Arrival Time) में सुधार किया गया है।

कुछ रूट्स पर ट्रेनों की औसत गति भी बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में कम समय में यात्रा पूरी हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नया टाइम-टेबल यात्रियों की सुविधा और संचालन व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों के नए समय

नए टाइम टेबल में कई प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में 5 से 15 मिनट तक बदलाव किया गया है।

  • 22145 भोपाल-रीवा एक्सप्रेस अब रात 11:00 बजे चलेगी, पहले 11:05 बजे चलती थी।
  • 19324 भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस का समय 5:00 से बदलकर 5:10 शाम किया गया है।
  • 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अब 4:55 की जगह 4:40 शाम को चलेगी।
  • 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस अब 10:00 की बजाय 9:55 रात को प्रस्थान करेगी।
  • 12197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस का समय 3:15 शाम से घटाकर 3:10 शाम किया गया है।
  • 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस अब 4:35 की जगह 4:30 शाम को चलेगी।
  • 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस 3:50 के स्थान पर 3:40 शाम चलेगी।
  • 01665 रानी कमलापति-अगरतल्ला स्पेशल अब 3:40 की बजाय 3:20 शाम को प्रस्थान करेगी।

गंतव्य स्टेशन पर नए आगमन समय

  • 12185 रानी कमलापति-रीवा अब सुबह 8:00 की बजाय 7:55 बजे पहुंचेगी।
  • 11272 भोपाल-इटारसी रात 12:30 की बजाय 1:15 रात पहुंचेगी।
  • 11602 कटनी-बीना अब 7:05 की जगह 8:00 शाम पहुंचेगी।
  • 18236 बिलासपुर-भोपाल पहले 5:18 शाम आती थी, अब 5:00 शाम पहुंचेगी।
  • 51884 ग्वालियर-बीना अब 16:25 की जगह 16:20 बजे पहुंचेगी।
  • 11603 कोटा-बीना 16:55 की बजाय 16:50 बजे पहुंचेगी।

मध्यवर्ती स्टेशन पर ट्रेनों के समय बदलाव

  • 18234 बिलासपुर-इंदौर का इटारसी आगमन समय 01:25 से बदलकर 01:35 किया गया है।
  • 12185 रानी कमलापति-रीवा बीना में अब 00:25/00:30 बजे रुकेगी।
  • 14814 भोपाल-जोधपुर रूठियाई में अब 23:25/23:30 बजे पहुंचेगी और चलेगी।
  • 12577 दरभंगा-मैसूर, 22351 सहरसा-बेंगलुरू, 22353 पटना-बेंगलुरू, 22642 निजामुद्दीन-कन्याकुमारी-इन सभी का इटारसी पर समय 12:35/12:45 से बदलकर 12:20/12:30 किया गया है।

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर बदले समय

  • 17606 भगत की कोठी-कचीगुड़ा अब 16:30 की बजाय 16:25/16:30 बजे रुकेगी।
  • 18234 बिलासपुर-इंदौर अब 04:28 की बजाय 04:53/04:55 बजे आएगी।
  • 19339 दाहोद-भोपाल अब 15:20 की जगह 15:30/15:32 बजे पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2026 से यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड समय ज़रूर चेक करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। नया समय रेलवे ऐप, स्टेशन पूछताछ और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Tags:    

Similar News