Bhopal News: प्रेम विवाह करने पर पत्नी के भाई बना रहे धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने दर्ज की शिकायत  

Bhopal News: एक युवक की शादी के बाद अब उसके ससुराल पक्ष के लोग अब धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। युवक को उसकी पत्नी के भाईयों से धमकियां दी जा रही हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-05-26 17:37:00 IST
धर्म परिवर्तन का दबाव

Bhopal News: एक युवक को प्रेम विवाह के बाद अब उसके ससुराल पक्ष के लोग अब धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। युवक के धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे उसकी पत्नी के भाईयों से धमकियां दी जा रही हैं। जिससे परेशान हो कर युवक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सीहोर का रहने वाला युवक
युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम विष्णु है। वह सीहोर का रहने वाला है और मजदूरी करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण करता है। युवक ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसने कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। अब उसकी ससुराल पक्ष के लोग उस पर धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जबकि वह धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता है। 

मुस्लिम महिला से किया था प्रेम विवाह
पुलिस जानकारी के अनुसार युवक विष्णु ने एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया है। शादी के बाद अब युवती के भाई अपने जीजा पर दबाब बना रहे हैं। आरोपियों के नाम वसीम खान, आदम खान और मुईन खान हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में युवक की पत्नी का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि युवक ने जिन आरोपियों के नाम शिकायती आवेदन दिया है, फिलहाल वह अपने घरों में नहीं है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि धर्म परिवर्तन के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी प्रदेश के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें ज्यादातर लड़कियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा चुका है। इस मामले में भी पुलिस सक्रियता से कार्रवाई कर रही है। 

Similar News