विश्‍व ध्‍यान दिवस: सूर्य आज से होंगे उत्तरायण; जानें क्यों 21 दिसंबर का दिन छोटा और रात सबसे लंबी?  

विश्व ध्यान दिवस पर शनिवार (21 दिसंबर) को ब्रह्मांड में खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। सूर्यदेव उत्‍तर की यात्रा का आरंभ करेंगे। इसलिए दिन छोटा और रात सबसे लंबी होगी।

Updated On 2024-12-21 09:57:00 IST
Winter Solstice की खगोलीय घटना के बारे में सारिका घारू ने दी विशेष जानकारी।

21 December importance: विश्व ध्यान दिवस (world meditation day) शनिवार (21 दिसंबर) को मनाया जाएगा। मेडिटेशन से मन को शांति मिलती और तनाव कम होता है। ब्रह्मांड में शनिवार को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना (Winter Solstice 2024) देखने को मिलेगी। सूर्यदेव छह माह की दक्षिण यात्रा का समापन कर उत्‍तर की यात्रा का आरंभ करेंगे। दक्षिणायन से उत्तरायण सूर्य देव के प्रवेश करने के चलते 21 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन होगा। रात सबसे लंबी होगी। आइए जानते हैं 21 दिसंबर को मध्य प्रदेश के किस शहर में कितने बजे होगा सूर्योदय  और  सूर्यास्‍त...।

दिन और रात में तीन घंटे 22 मिनट का अंतर
Winter Solstice की खगोलीय घटना के बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवॉर्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्य की किरणें 21 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50  मिनट पर मकर रेखा पर लबंवत होने जा रही हैं। इसके बाद सूर्य कर्क रेखा की ओर उत्‍तरायण यात्रा आरंभ होगी। शनिवार का दिन 10 घंटे, 19 मिनट का होगा। रात 13 घंटे, 41 मिनट की होगी। यानी दिन और रात में तीन घंटे, 22 मिनट का अंतर होगा।

जानें क्यों होता है ऐसा 
सारिका के मुताबिक, पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। शनिवार को पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से सबसे दूर और दक्षिणी ध्रुव सबसे नजदीक रहेगा। साथ ही सूर्य मकर रेखा से लंबवत होगा और कर्क रेखा को तिरछा स्पर्श करेगा। इस कारण सूर्य इस दिन शीघ्र अस्त होगा। इसके बाद से दिन की अवधि में इजाफा होगा और रातें छोटी होने लगेंगी। अभी हेमंत ऋतु चल रही है और शनिवार से ही शिशिर ऋतु की भी शुरुआत हो जाएगी और सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। 

जानें किस जिले में कितने बजे होगा सूर्याेदय और सूर्यास्त 

जिले  सूर्योदय सूर्यास्त दिन की अवधि
रायसेन 6.56 5.38 10 घंटे 42 मिनट 03 सेकंड
भोपाल  06:57   5:39     10 घंटे 42 मिनट 21 सेकंड
उज्जैन 07:03   5:46   10 घंटे 42 मिनट 40 सेकंड
नर्मदापुरम 06:55   5:39   10 घंटे 44 मिनट25 सेकंड
हरदा 06:56 5:42 10 घंटे 46 मिनट 06 सेकंड
बैतूल 06:52 5:40   10 घंटे 47 मिनट 49 सेकंड
खरगोन 07:01     5:41 10 घंटे 49 मिनट 33 सेकंड
इंदौर  07:02     5:46     10 घंटे 44 मिनट 33 सेकंड    
छिंदवाड़ा 06:48   5:36 10 घंटे 47 मिनट 14 सेकंड

ध्‍यान से बढ़ाइए मानसिक और भावनात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य 
सारिका ने 21 दिसंबर का दिन विशेष है। कल पहला विश्व ध्यान दिवस भी है। मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह ध्यान और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी मेडिटेशन  करना चाहिए। हर रोज योग और ध्यान करने से शरीर और मन संतुलित होता है और शरीर में हर समय ऊर्जा बनी रहती है।

साल के ये 4 दिन विशेष 
सरिका ने बताया कि साल में 365 दिन होते हैं। हर दिन औसत 24 घंटे का होता है, लेकिन साल में चार दिन ही ऐसे होते हैं, जिनकी अलग ही खासियत है। इन चार दिन में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 21 दिसंबर आते हैं। 21 मार्च और 23 सितंबर के दिन-रात सबसे छोटा और सबसे बड़े होते हैं। निरयन सूर्य 14 जनवरी संक्रांति पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।  

Similar News