महिला के नथ पहनने पर जूतों से की पिटाई, वीडियो भी बनाया, जानें इस समाज में शृंगार करना क्यों है वर्जित?

MP News: जबलपुर में नथ पहनने पर एक महिला की जूतों से पिटाई कर दी गई। इस मामले की शिकायत महिला संगठन ने पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

Updated On 2024-01-30 16:47:00 IST
पनागर थाना।

MP News: यह मामला जबलपुर में पनागर थाना क्षेत्र के उर्दुआखुर्द गांव का है। जहां एक वंशकार समाज की एक महिला ने नाक में नथ लिया। महिला के नथ पहनने से वंशकार समाज के लोग नाराज हो गए और महिला की पिटाई करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं समाज के कई लोगों के सामने जूते से पिटाई की कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सांस्कृतिक कल्याण महिला मंडल की सदस्य ने बताया
महिला संगठन की महिलाओं ने बताया कि जिस महिला की पिटाई की गई। वह बेन समाज से आती है। बेन समाज में आज भी रूढ़ीवादी प्रथाएं चल रही हैं। इस समाज के लोगों को नथ पहनना पसंद नहीं है। इसलिए नथ पहनने पर महिला की पिटाई कर दी। उसने शृंगार करने के लिए नाथ में छेद कराया था।

उन्होंने बताया कि बेन समाज में माथे पर बिंदी लगाना, शृंगार करना महिलाओं को वर्जित है। उनका मानना है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का अपमान होता है। इसलिए इस समाज के लोग आज भी घर की महिलाओं को ऐसा नहीं करने देते हैं। 

SP ने बताया
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सांस्कृतिक कल्याण महिला मंडल की सदस्यों ने सोमवार को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने मारपीट करने वाले पुरुष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यह घटना कब की है। पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News