कांग्रेस से क्यों तोड़ा 5 दशक पुराना रिश्ता?: भाजपा ज्वाइन करने के बाद सुरेश पचौरी ने बताई वजह, कहा-कैलाश से सीखने हैं मंत्र
भोपाल में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने कहा, कांग्रेस की बात से जातीय संघर्ष बढ़ रहा है। पिछले दिनों हुए राजनीतिक और धार्मिक निर्णयों से दुखित हूं।
Suresh Pachauri on congress : एनएसयूआई, यूव कांग्रेस और पीसीसी अध्यक्ष से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने बाद सुरेश पचौरी ने शनिवार को कांग्रेस से करीब पांच दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा, शिवराज सिंह और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए दलबदल की वजह बताई। कहा, कांग्रेस में जातिगत संघर्ष बढ़ गया था। हमें कैलाशजी से मंत्र सीखना है कि चुनाव लड़ें तो उसे जीता कैसे जाए।
#WATCH भोपाल: भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा, "हाल ही में जो कांग्रेस द्वारा निणर्य लिए गए हैं, कांग्रेस जिन सिद्धांतों और नीतियों के लिए जानी जाती रही है उनसे कांग्रेस विमुख हो रही है। कांग्रेस पार्टी जनता से विमुख हो रही है। कांग्रेस को जनता से… pic.twitter.com/WEODB8hVVx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024