Valentine week 2024: प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने घर में घुसकर सीने में मारी गोली, फिर खुद पर किया फायर

मध्यप्रदेश के अमरपाटन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वैलेंटाइन वीक पर शादी का प्रस्ताव प्रेमिका ने ठुकरा दिया। आहत होकर प्रेमी ने प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी और फिर खुद पर भी फायर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक है।

Updated On 2024-02-10 13:59:00 IST
अमरपाटन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल। 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे मनाया जाएगा। अभी वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्रेमिका को पाने प्रेमी सारी हदें पार कर रहे हैं। इसी बीच मैहर के अमरपाटन से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो प्रेमी आहत हो गया। गुस्से में प्रेमी ने लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी। इतना ही नहीं लड़की को गोली मारने के बाद युवक ने खुद पर भी फायर कर लिया। दोनों की हालत गंभीर है। लड़की को रीवा और युवक को सतना रेफर किया गया है। मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर कॉलोनी का है। 

गोली की आवाज सुनकर गई चीख पुकार
जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन की कृष्ण नगर कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग को जरियारी निवासी रिश्तेदार सुमित पटेल (20) ने गोली मार दी। गोली लड़की के सीने में लगी। इसके बाद सुमित ने खुद की कनपटी पर भी कट्टा सटा कर फायर कर लिया। गोली की आवाज सुनकर लड़की की मौसी दूसरे कमरे से बाहर आई। कमरे में खून से लथपथ दोनों को देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी चीख सुनकर आस-पास के लोग भी वहां आ गए। पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की हालत भी गंभीर है। सुधार आने के बाद उससे और नाबालिग से पूछताछ की जाएगी। 

लड़की के साथ शादी करना चाहता था सुमित 
जानकारी के मुताबिक, युवक जरीयारी गांव का है। युवती कृष्ण नगर कॉलोनी की है। सुमित युवती के भाई का दोस्त है और घर आना जाना था। सुमित और युवती एक दूसरे के प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन तैयार नही थे। ऐसे में सुमित युवती से भाग कर घर बसाने का दवाब बना रहा था। इसके लिए युवती तैयार नहीं हुई। ऐसे में अक्रोशित सुमित ने युवती को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया और खुद गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। 

Similar News