Madhya Pradesh News: शादी के रिश्ते नहीं आए तो युवक ने लड़की खोजने का ढूंढा अनोखा तरीका, आप भी जानकर करेंगे चर्चा

MP के दमोह में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के लिए रिश्ते नहीं आए तो युवक ने ई-रिक्शा में वैवाहिक परिचय लिखकर होर्डिंग लगा दिया। होर्डिंग में युवक ने अपनी फोटो के साथ पूरा वैवाहिक परिचय लिखा है। युवक का यह अंदाज चर्चा का विषय है।

Updated On 2024-02-17 18:00:00 IST
Damoh News

भोपाल। दमोह के दीपेंद्र राठौर की उम्र 30 साल हो गई है। दीपेंद्र ई-रिक्शा चलाते हैं। शादी के लिए कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। शादी जल्दी हो जाए इसलिए दीपेंद्र ने एक अनोखा तरीका खोजा है।  दीपेंद्र ने अलग अंदाज में लड़की की तलाश शुरू कर दी है। दीपेंद्र ने अपने ई-रिक्शा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है। होर्डिंग में दीपेंद्र ने अपना वैवाहिक परिचय, अपनी फोटो के साथ लगा रखा है। दीपेंद्र शहर में जहां भी अपना रिक्शा लेकर जाते हैं, लोग उसके होर्डिंग में लगे वैवाहिक परिचय को पढ़ने लगते हैं। फिलहाल दीपेंद्र यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर दीपेंद्र का ई-रिक्शा के साथ वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जाति और धर्म का भी बंधन नहीं
युवक ने बताया कि उसकी उम्र 30 साल हो गई है। अभी तक कोई रिश्ता नहीं आया है। वह चाहता है कि उसकी शादी हो जाए। इसलिए उसने अपने होर्डिंग में एक विशेष बात लिखी है, युवक ने होर्डिंग में लिखा है कि जाति और धर्म का भी कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति, धर्म की युवती या उसके परिजन विवाह का प्रस्ताव लेकर आ सकते हैं।

माता-पिता पूजा-पाठ में व्यस्त, इसलिए अपना ऐसा तरीका
दीपेंद्र ने माता-पिता की सहमति के बाद ही ई-रिक्शा में होर्डिंग लगाया है। दीपेंद्र ने बताया कि उसके माता-पिता पूजा पाठ में व्यस्त रहते हैं, इसलिए उनके पास युवती खोजने का समय नहीं है। इसलिए युवक को ऐसा करना पड़ा। युवक ने बताया कि फिलहाल वह स्वयं का ई रिक्शा चलाता है। अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका कहना है कि जो भी युवती उसकी जीवनसंगिनी बनेगी वह उसे खुश रखेगा।

Similar News