Weather Update Today : MP में अगले सप्ताह से बढ़ेगा ठंड का असर, इंदौर-भोपाल सहित कई शहरों में पारा लुढ़का

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम है। रविवार (10 नवंबर) रात पचमढ़ी में पारा 12.4 डिग्री रहा।

Updated On 2024-11-11 10:01:00 IST
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम की बेरुखी जारी है। दिन में तेज धूप और रात में गुलाबी ठंड से लोग बीमार हो रहे हैं। दिन और रात के तामपान में 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर है। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम कुछ दिन ऐसा ही रहेगा। अगले सप्ताह से ठंड का असर पढ़ेगा। 

पचमढ़ी में 12.4, शाजापुर में 13.9 डिग्री पारा 
मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, भोपाल और उज्जैन समेत कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ रहा है। जबकि, पचमढ़ी, शाजापुर-राजगढ़ में रात का तापमान 15  डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार-रविवार की रात पचमढ़ी में 12.4 डिग्री और शाजापुर में 13.9 डिग्री और राजगढ़ में तापमान 15 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया।

MP के प्रमुख शहरों में रात और दिन का तापमान 

शहर  रात का तापमान दिन का तापमान
अशोकनगर     15.2 ----
मंडला     15.5 31.0
टीकमगढ़     15.7 30.8
रीवा     16.0 31.2
बैतूल और नौगांव     16.2 28.8
उमरिया     16.3 30.5
खंडवा     16.4 31.5
खरगोन   16.8 31.8
छिंदवाड़ा     16.9      ----
नर्मदापुरम   17.4 32.7
रतलाम     17.5 33.2
गुना     18.0 33.3
खजुराहो-मलाजखंड     18.2 33.4
धार   18.5     31.5
दमोह   18.6 32.0
सागर     18.7     31.1
सिवनी     19.0   28.2
नरसिंहपुर   19.6 30.0
भोपाल     15.2 30.5
ग्वालियर   17.3 33.0
इंदौर   17.4     31.4
उज्जैन     17.0     32.5
जबलपुर     16.4 30.5
पचमढ़ी   10.6 27.2
सीधी     ---- 29.8
शिवपुरी     ---- 29.0
रायसेन   15.2 29.4

15 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 5-6 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। लेकिन उसके बाद पारा गिरने के साथ ठंड भी बढ़ेगी। 15 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के आसार है। इससे फिजा में ठंडक झुलेगी। रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा।  

यह भी पढ़ेंDelhi NCR Pollution: दिल्ली में कोहरा नहीं बल्कि छाई है धुंध की मोटी परत, कई इलाकों में AQI पहुंचा 350 के पार

MP के प्रमुख शहरों में मौसम का ट्रेंड 

  • भोपाल: नवंबर में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रहता है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा गिर सकता है। 30 नवंबर 1941 में यहां रात का तापमान 6.1 डिग्री तक गिर चुका है।
  • इंदौर: नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ती है। रात का तापमान 10-12 डिग्री के बीच रहता है। 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री रहा। 
  • ग्वालियर: नवंबर का मौसम आमतौर पर सबसे ठंडा रहता है। पिछले 10 साल में पारा 6 डिग्री तक गिर चुका है। 1970 में यह 3 डिग्री रहा। 
  • जबलपुर: 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। 1989 में तापमान 3.9 डिग्री रहा। 
  • उज्जैन: नवंबर में रात का तापमान 10-11 डिग्री के आसपास रहता है। 30 नवंबर 1974 की रात तापमान 2.8 डिग्री रहा।  

Similar News