MP में ठंड बढ़ी, स्कूलों का समय बदला : भोपाल में 8 बजे के बाद खुलेंगे विद्यालय, पचमढ़ी में पारा 10  डिग्री से नीचे 

MP weather update : मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। शनिवार-रविवार की रात पचमढ़ी में 8.6 डिग्री तापमान रहा। स्कूलों की टाइमिंग बदलकर सुबह 8 बजे की गई है।  

Updated On 2024-11-18 09:39:00 IST
MP में ठंड बढ़ी, स्कूलों का समय बदला, सुबह 8 बजे के बाद खुलेंगे विद्यालय।

MP weather update : मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार-रविवार की रात पचमढ़ी में 8.6 डिग्री तापमान रहा। अन्य शहरों के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए भोपाल-इंदौर सहित प्रदेशभर की स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह स्कूल अब 8 बजे के बाद खुलेंगे।  

पहाड़ों में जेटस्ट्रीम हवाओं और वेस्टर्न डिस्टबेंस (पश्चिम विक्षोभ) के चलते एमपी के कई शहरों में तापमान तेजी से गिर रहा है। भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में टेम्प्रेचर औसत से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, इंदौर और ग्वालियर में यह सामान्य तापमान के बराबर है। 

2 डिग्री तक तक कम तापमान 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी तीन-चार दिन में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक कम होगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर तेजी से बढ़ने का अनुमान है। शनिवार रविवार की रात भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में पारा सामान्य से कम रहा। जबकि, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। 

यह भी पढ़ें: News in Brief, 18 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP में कहां कितना तापमान 

  • मध्य प्रदेश में शनिवार-रविवार की रात भी पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान यहां 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, भोपाल उज्जैन और जबलपुर सहित कई शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। 
  • अमरकंटक में तापमान 10.5 डिग्री, मंडला में 10.8 डिग्री और शहडोल में 11.4 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। 
  • रीवा, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नौगांव, उमरिया, टीकमगढ़, खंडवा और खरगोन में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। 
  • शनिवार-रविवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 15.6 डिग्री, ग्वालियर में तामपन 15.1 डिग्री, उज्जैन में 14.4 डिग्री और जबलपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल की इन स्कूलों में बदला समय 

  • भोपाल में अरेरा कॉलोनी, कोलार और ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल ने टाइमिंग में बदलाव किया है। यह स्कूल सुबह 7.30 बजे खुलते थे, लेकिन सर्द के चलते अब 8 बजे शुरू होंगे।
  • सेज इंटरनेशनल स्कूल ने गत सप्ताह ही समय में बदलाव कर दिया था। दानिश नगर स्थित संकल्प पब्लिक स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। यह स्कूल अब सुबह 8.30 बजे शुरू होगा। 

Similar News