MP Weather Today: 33 शहरों में शीत लहर का अलर्ट; भोपाल-इंदौर और सागर समेत कई जिलों स्कूलों की टाइमिंग बदली

मौसम विभाग ने गुरुवार (12 दिसंबर) को एमपी के 33 जिलों में कोल्ड वेव और 21 जिलों में का कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर और सागर में स्कूल टाइमिंग बदली है।

Updated On 2024-12-12 13:24:00 IST
MP में बढ़ी ठिठुरन, 6 डिग्री गिरा तापमान: इंदौर, भोपाल और जबलपुर समेत 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

MP Weather Today:  मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को एमपी के 33 जिलों में शीत लहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर और सागर सहित ठंड के चलते स्कूल टाइमिंग बदली गई है। 21 जिलों में कोल्ड डे यानी दिन में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। 

MP के इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट 
मौसम विभाग ने इंदौर और राजगढ़ में कोल्ड-डे व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विदिशा, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और उमरिया में कोल्ड-डे रहेगा। खंडवा, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, गुना, नर्मदापुरम, सागर, शहडोल, सिवनी और जबलपुर में सर्द हवाएं चलेंगी। 

MP में कहां कितना तापमान 
एमपी में बुधवार को सबसे कम 1.8 डिग्री तापमान पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। यहां ओस की बूंदें जम गईं। इंदौर-भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान  गिरा है। ग्वालियर में 6 पारा डिग्री, जबलपुर में 6.5 डिग्री, भोपाल में पारा 6.9 डिग्री, उज्जैन में 7.5 डिग्री और इंदौर में 8.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुना, रायसेन, उमरिया, मंडला और नौगांव में भी टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस के कम रहा। रायसेन में 4.8 डिग्री, गुना-उमरिया में 5 डिग्री, मंडला में 5.2 डिग्री और नौगांव में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

MP में इन जिलों में 5 डिग्री से नीचे रहा तापमान 

जगह  जिला  न्यूनतम तापमान 
पचमढ़ी नर्मदापुरम 1.8
पिपरसमा शिवपुरी 3.5
गिरवर शाजापुर 3.7
कल्याणपुर   शहडोल   3.9
रायसेन   रायसेन 4.8

यह भी पढ़ें:  37 साल बाद इतना सर्द रहा 12 दिसंबर, 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम हुआ तापमान

दिन में भी सता रही ठंड 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार तीन दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं। बुधवार को यहां दिन का तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इंदौर में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री, उज्जैन में 25.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 23.8 डिग्री रहा। दिन में सबसे कम 22 डिग्री तापमान बालाघाट के मलाजखंड में रहा। रीवा-सीधी में 22.4 डिग्री, पचमढ़ी में 22.9 डिग्री, रायसेन में 22.6 डिग्री, नौगांव-बैतूल में 23.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 24 डिग्री रहा।

Similar News