Lok Sabha Chunav 2024: MP की छह सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग, 80 उम्मीदवार मैदान में, जानें किसके बीच सीधी टक्कर

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश में दूसरे चरण की छह सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद, रीवा और सतना में 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जानें भाजपा और कांग्रेस से कौन किसे दे रहा चुनौती।

Updated On 2024-04-22 11:05:00 IST
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की छह सीटों पर मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों ने अपना फोकस दूसरे चरण की छह सीटों पर कर लिया है। दूसरे चरण में खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद, रीवा और सतना में 26 अप्रैल को मतदान है। छह सीटों पर 80 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा सतना सीट से 19 उम्मीदवार हैं। दमोह, खजुराहो और रीवा में 14-14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। होशंगाबाद से 12 और टीकमगढ़ से सात कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला है। 

एमपी की छह सीटों पर इनके बीच सीधी टक्कर

  • टीकमगढ़: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पंकज अहिरवार पर दांव लगाया है। वीरेंद्र कुमार सात बार के सांसद हैं। अहिरवार नया चेहरा है। 
  • दमोह: भाजपा ने पूर्व विधायक राहुल लोधी को उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को टिकट दिया है। बता दें कि हाल ही में राहुल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस सीट पर लोधी वोटर निर्णायक होता है।
  • होशंगाबाद: भाजपा ने दर्शन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के संजय शर्मा को रण में उतारा है।संजय शर्मा दो बार के विधायक हैं। पहले भाजपा में रहे हैं। इस क्षेत्र की सभी आठ विधानासभा सीटें भाजपा के पास हैं। 
  • रीवा: जनार्दन मिश्रा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने विधायक अभय मिश्रा की पत्नी नीलम मिश्रा को टिकट दिया है। यहां पर मुकाबला कांटे की टक्कर वाला हो गया है। 
  • खजुराहो:  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी को टिकट दी थी, लेकिन मीरा यादव का नामांकन रद्द हो गया। इंडी गठबंधन ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को समर्थन दिया है। इस सीट पर 1989 से भाजपा का दबदबा रहा है। 
  • सतना: यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने सांसद गणेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को उतारा है। बसपा से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी मैदान में है। विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थ कुशवाह ने गणेश सिंह को हराया था। 

Similar News