देवास में दिनदहाड़े मर्डर: बीच चौराहे पर गोली मारकर युवक की हत्या, हाईवे पर शव रखकर लोगों ने किया चक्काजाम

Dewas Crime News: मध्यप्रदेश के देवास में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। बीच चौराहे पर युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मर्डर से नाराज लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आगरा-मुंबई हाईवे जाम कर दिया।

Updated On 2024-07-03 17:31:00 IST
Azamgarh Crime News

Dewas Crime News: युवक को बीच चौराहे पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सनसनीखेज हत्या से नाराज लोगों ने आगरा-मुंबई हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। परिजन और लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर डेढ़ घंटे प्रदर्शन किया। प्रशासन की समझाइश के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला देवास के जवाहर नगर चौराहे का है। तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

पुलिस ने इस पर दर्ज किया केस 
राम-राम संस्था के सदस्य कुणाल बैरागी की जवाहर नगर चौराहे पर बुधवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से नाराज संस्था के सदस्यों ने एमजी अस्पताल चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। इससे एबी रोड के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चला। पुलिस ने अमरेश प्रसाद, भावेश झाला, शिव रघुवंशी बना उर्फ कृष्ण पाल सिंह निवासी देवास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे देख रही 
पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की आशंका है। CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि मृतक कुणाल के दो भाई हैं। कुणाल लंबे समय से राम-राम संस्था जुड़ा था। गो सेवक होने के साथ ही वह टोल पर काम करता था। कुणाल अधिकांश समय संस्था राम-राम के संस्थापक शैलेंद्र सिंह पवार के साथ ही रहता था। घटना के समय भी वह उनके साथ ही था।  

Similar News