MP में अनोखी प्रतियोगिता: घूंघट के बीच खेतों पर ट्रैक्टर चलाकर महिलाओं ने सशक्तिकरण का संदेश दिया, देखें वीडियो
Unique Women competition Gwalior: ग्वालियर के रतवाई गांव में शुक्रवार को महिला दिवस पर यह प्रतियोगता पुलिस के सहयोग से हुई थी। महिलाओं ने साड़ी के घूंघट के बीच खेत पर ट्रैक्टर चलाकर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर मप्र का संदेश दिया।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-09 20:20:00 IST
Unique Women competition Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को महिलाओं के लिए अनोखी प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर आत्म निर्भर मप्र और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह प्रतियोगिता पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने कराई थी।
महिला दिवस पर घूँघट व चार दिवारी से बाहर निकालने में हमारी पुलिस कामयाब हुई।हरेक घर में ट्रेक्टर होने के बाद भी पुरुषों व महिलाओं ने कभी सोचा नहीं था कि हमारी महिलाएँ इस तरह से सशक्त होकर सामने आयेंगी। @GwaIiorPolice कप्तान श्री राजेश चंदेल सर के मार्गदर्शन में ips anu Beniwal pic.twitter.com/jfZ40DoxXY
— Santosh Patel DSP (@Santoshpateldsp) March 8, 2024