सिस्टम से हारी दिग्विजय की भांजी: चाचा की हत्या के बाद किया सुसाइड, पटवारी ने राहुल गांधी से कराई परिवार की बात
Sagar Anjana suicide case: मध्य प्रदेश के सागर में चाचा-भतीजे की हत्या और युवती की आत्महत्या से लोग हैरान हैं। मंगलवार को PCC चीफ जीतू पटवारी घर पहुंचकर ने राहुल गांधी से बात कराई। बुधवार को CM भी जा सकते हैं।
Sagar Anjana suicide case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में दलित उत्पीड़ना का मामला सामने आया है। ;यहां के बरोदिया नौनागिर गांव में चाचा की हत्या के बाद भतीजी ने एम्बुलेंस से कूदकर जान दे दी। सुसाइड करने वाली लड़की की मां की पिछले साल कुछ दबंगों ने बीच सड़क पर पिटाई की थी। बीच बचाव करने आए उसके भाई की हत्या कर दी थी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उनके घर पहुंचकर राहुल गांधी से परिवार की बात कराई। साथ ही हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
वीडियो देखें...
"मेरे भाई की हत्या हो गई थी! गवाहों पर दबाव बनाया जा रहा था! अब मेरी बहन की भी हत्या हो गई है! तीन आरोपियों के नाम रिपोर्ट में ही नहीं है! प्रशासन हम पर ही दबाव बना रहा है!"#सागर के बरोदिया नोनागिर गांव से उठी इस आवाज को श्री @RahulGandhi जी ने न केवल सुना, बल्कि हर संभव मदद का… pic.twitter.com/MJRANZWx6t
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 28, 2024
सागर जिले की खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर गांव में अहिरवार परिवार के साथ हुई दर्दनाक घटना ने मध्यप्रदेश को कलंकित किया है!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 28, 2024
आज वरिष्ठ नेतागण मुकेश नायक जी, पीसी शर्मा जी, प्रभु सिंह जी, अवनीश भार्गव जी, तरवर लोधी जी, आनंद अहीरवार जी, सुरेंद्र चौधरी जी सहित सभी कांग्रेसजनों के… pic.twitter.com/NTnc7OQssu
मध्य प्रदेश में BJP का जंगलराज
— Congress (@INCIndia) May 27, 2024
पहले BJP के नेताओं ने एक दलित लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसे धमकाते रहे कि ये बात किसी से मत कहना।
डरी-सहमी लड़की ने ये बात अपने परिवार को बताई और फिर तमाम मशक्कत के बाद FIR हुई।
इसके बाद से BJP के नेता दलित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने… pic.twitter.com/kGLFO6zmKD
प्रियंका ने जताई चिंता, परिवार से मिलेंगे पटवारी
पुलिस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर विवेचना कर रही है। हालांकि, गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई। इस ममाले को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया। सोमवार को कांग्रे महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर घटना पर चिंता जताई। साथ ही परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेृतव में मंगलवार को एक टीम पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।
राहुल गांधी और कमलनाथ ने जताई चिंता
सागर की इस घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कमलनाथ ने भी चिंता जताई है। राहुल ने X पर लिखा कि नरेंद्र मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है। हम न्याय को दौलत और ताकत का मोहताज नहीं बनने देंगे। मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ भाजपा नेताओं ने जो किया है, वह सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया। शर्म की बात है कि भाजपा सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है। ऐसी घटनाएं हर उस इंसान की हिम्मत तोड़ देती हैं, जिसके पास इंसाफ की गुहार के सिवाय कोई रास्ता नहीं होता।
नरेंद्र मोदी ने ‘कानून का राज’ खत्म कर दिया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 28, 2024
मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ भाजपा नेताओं ने जो किया है वो सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया।
यह शर्म की बात है कि भाजपा के राज में सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह हमेशा उनके गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है।
ऐसी घटनायें हर… https://t.co/rNpn5OAiOZ