उज्जैन में भीषण हादसा: तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 14 महिलाएं घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा हो गया। मंगलवार (31 दिसंबर) को सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Updated On 2024-12-31 12:01:00 IST
चूरू सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत। 

Ujjain Road Accident: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा हो गया। मंगलवार (31 दिसंबर) को सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 14 घायल हैं। 5 की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया है। एक्सीडेंट महिदपुर तहसील के डेलची गांव के पास हुआ। 

हादसे में इनकी हुई मौत 
पिकअप 24 मजदूरों को लेकर रतलाम जा रही थी। स्पीड रफ्तार होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ऊतरकर पलट गई। मजदूर नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को महिदपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने कंचन बाई (45), जसोदा बाई (35) और बाला राम (15) को मृत घोषित कर दिया। माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई, रम्भा बाई को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया। 

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 31 December : मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

मटर तोड़ने जा रही थीं महिलाएं 
मंजू बाई, हेमा बाई, साजन बाई, लक्ष्मी बाई, डाली बाई, रेखा बाई, ललिता बाई, रम्भा बाई, कमला बाई, उमराव बाई, सुगन बाई और रुक्मा बाई को महिदपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिलाओं ने बताया कि वे सभी लोग सुबह के समय खेतों में मटर तोड़ने के लिए अन्य गांवों में जा रही थीं। रास्ते में हादसा हो गया।  

Similar News