मोदी सरकार का तोहफा: लाड़ली बहनों के साथ अब इन्हें भी मिलेंगे हर माह 1000 रुपए 

TB Patients Allowance: सरकार ने टीबी मरीजों को हर माह मिलने वाला पोषण भत्ता बढ़ा दिया है। हर माह 500 की बजाय एक हजार मिलेंगे। टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया है।

Updated On 2024-11-06 12:08:00 IST
TB patients Nutrition allowance

TB Patients Allowance: मध्य प्रदेश में टीबी मरीजों को हर माह मिलने वाला पोषण भत्ता बढ़ा दिया गया है। टीबी मरीजों को अब 500 की बजाय हर माह 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने लिया है। 

दरअसल, राज्य सरकार टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए हर माह 500 रुपए देती थी, लेकिन महंगाई के दौर में यह राशि कम पड़ जाती थी और वह पर्याप्त पौष्टिक आहार नहीं खरीद पाते थे। 

वर्ष टीबी मरीज 
2020 2300
2021 2715
2022 2745
2023 2541
2024 1821

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों की निरंतर निगरानी करता है। इसके बावजूद न तो उनकी मौत दर घट रही है और न ही मरीजों की संख्या में कम आ रही। विभगाीय सर्वे में पता चला कि मरीज दवा तो नियमित तौर पर ले रहे हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से उन्हें पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता। ऐसे में सरकार ने पोषण भत्ता बढ़ाकर 1 हजार करने का फैसला लिया है। 

केंद्र ने शुरू किया पोषण भत्ता 
केंद्र की मोदी सरकार ने टीबी मुक्त भारत का अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत मरीजों को पोषण भत्ता दिया जाता है। अक्टूबर तक मरीजों को पोषण भत्ता के तौर पर 500 रुपए दिए जाते थे, लेकिन अब उन्हें हर माह 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: शारदा सिन्हा का निधन: अंतिम दर्शन के लिए पटना वाले घर में रखा जाएगा पार्थिव शरीर, गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

टीबी मरीजों में 70% पुरुष, 31 की मौत 
मध्य प्रदेश में महिलाओं की वजाय पुरुष ज्यादा प्रभावित हैं। वर्तमान में टीबी के कुल मरीजों में 70 प्रतिशत पुरुष हैं। नर्मदापुरम के इटारसी, सुखतवा और पिपरिया में इनकी संख्या सर्वाधिक है। 31 टीबी मरीजों ने इस वर्ष जान गंवा दी है। 

Similar News