INDI गठबंधन को बुंदेलखंड में झटका: सपा-बसपा और कांग्रेस के 25 नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा दावा...

BJP MP VD Sharma In Niwari: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निवाड़ी जिले के 25 नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराई। कांग्रेस के 12 और सपा के 11 नेता शामिल हैं।

Updated On 2024-01-25 19:14:00 IST
BJP State President VD Sharma Niwari Visit

BJP State President VD Sharma Niwari Visit: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष निवाड़ी जिले के कई कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त एसडीओ ओपी द्विवेदी सहित कांग्रेस के 12, सपा के 11 एवं बसपा के सरपंच ने पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची समेत अन्य पार्टी पदाधिाकरी मौजूद रहे। 

नमो नवमतदाता सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी संबोधित किया। इधर, भोपाल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। उन्हें पूरी दुनिया यूथ आईकॉन के रूप में देखती है। प्रधानमंत्री का फोकस भी युवाशक्ति पर है। इसीलिए नमो एप पर आज एक करोड़ युवाओं संवाद कर रहे हैं। बताया कि देश में 5 करोड़ और मप्र में 53 लाख नव मतदाता हैं। जो राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। 

वीडी शर्मा ने कहा, अयोध्या राम मंदिर केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है।  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि किसी गरीब के लिए 1 रुपए भेजते हैं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चला जाता है। गरीब तक 15 पैसे ही पहुंचता है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के जन-धन खाते खोलकर व्यवस्था ही बदल दी। 

Tags:    

Similar News