MP News: झोपड़ी में सो रही महिला की आग लगने से हुई मौत, दूसरी ने भागकर बचाई जान 

MP News: शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ी में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई। जबकि साथ सो रही दूसरी महिला ने भागकर अपनी जान बचाई।

Updated On 2024-01-25 16:45:00 IST
झोपड़ी में लगी आग।

MP News: शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ी में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई। जबकि साथ सो रही दूसरी महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना उस वक्त हुई, जब दो सगी बहनें एक साथ सो रही थी। अचानक से उसी समय आग लग गई और एक महिला आग की चपेट में आ गई। जो अपने आप को बचा नहीं पाई। मृतक महिला का नाम माखना आदिवासी उम्र 86 वर्ष है। 

कैसे हुआ हादसा
झोपड़ी के अंदर दो सगी बहनें माखना पत्नी मथुरा आदिवासी उम्र 86 और साबो पत्नी हरिया आदिवासी उम्र 82 सो रही थी। ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जला रखा था। अंगीठी जलती रही लेकिन वे दोनों बहने सो गई। कुछ देर बाद अंगीठी पर कंबल गिर गया और आग के लपेटे में आ गया। आग की चपेट में झोपड़ी आ गई और जलकर खाक हो गई।

ग्रामीणों की मदद से बुझी आग
मृतक माखना आदिवासी पहले से बीमारी से ग्रसित थी। इसलिए भागने में असमर्थ रही। जबकि उसकी सगी बहन आग लगने के दौरान भागकर जान बचाई। बाद में ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। जब तक उसकी जान जा चुकी थी।

तहसीलदार ने बताया
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News