सरदार वल्लभ भाई जयंती: CM मोहन ने दिलाई एकता की शपथ, हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना

सरदार वल्लभ भाई पटेल की मंगलवार (29 अक्टूबर) को जन्म जयंती है। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। CM मोहन यादव ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

Updated On 2024-10-29 13:39:00 IST
Bhopal Run for Unity

Bhopal Run for Unity: सरदार वल्लभ भाई पटेल की मंगलवार (29 अक्टूबर) को जन्म जयंती है। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। CM मोहन यादव ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। कार्यक्रम में एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खेल मंत्री विश्वास सारंग सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 

सरदार पटेल ने देश को एक किया
कार्यक्रम में CM मोहन यादव कहा कि इस देश के स्वास्थ्य का ध्यान आजादी के साथ सरदार पटेल ने रखा था। अंग्रेज चाहते थे कि भारत में गृह युद्ध हो जाए लेकिन सरदार पटेल ने अपने बुद्धि से सारी रियासतों को मिलाकर इस देश को एक किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व को समाज में पुर्नस्थापित करने के लिए रन फॉर यूनिटी का काम किया। 

आज पूरा देश दौड़ रहा है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत में बांधा। आजादी के बाद एक टीस थी, जम्मू कश्मीर में धारा 370। भारत पर बड़ा प्रश्न था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 हटाकर संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया। आज सरदार पटेल की जन्म जयंती पर पूरा देश दौड़ रहा है। 

सरकार पटेल आजादी के लिए संघर्ष किया
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आजादी मिलने के बाद बहुत सारी रियासतें, राजा, रजवाडे़ थे। जिन्होंने इस देश में मिलने में भिन्नता का विचार रखा था। उस समय एक लौह पुरुष आया। जिन्होंने देश की आजादी के लिए बड़ा संघर्ष किया और 500 से ज्यादा रियासतों को हिन्दुस्तान में मिलाने का काम किया। उनका नाम था सरदार वल्लभ भाई पटेल।

एकता के मंत्र को फैलाने की अपील 
31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के दिन ही दीपावली का पर्व भी है। इस वजह से 29 अक्टूबर को रन ऑफ यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने और देश की एकता के मंत्र के साथ ही फिटनेस के मंत्र को भी हर तरफ फैलाने की अपील की है। 

Similar News