MP Road Accident:खरगोन और पन्ना में भीषण हादसा, चार की दर्दनाक मौत, एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के खरगोन और पन्ना में भीषण हादसा हो गया। दो रोड एक्सीडेंट में चार की मौत हो गई। 25 से ज्यादा घायल हैं। खरगोन में बस की ट्रक से भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत हो गई। पन्ना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की जान चली गई।

Updated On 2024-06-19 10:34:00 IST
MP Road Accident

MP Road Accident: खरगोन में बुधवार सुबह 7.30 बजे इंदौर जा रही बस की मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर पलट गई। एक्सीडेंट में 2 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक्सीडेंट कसरावद-भीलगांव के बीच हुआ। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया। एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका। घायलों को कसरावद तो गंभीर घायलों को खरगोन रेफर किया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत 
पन्ना में भीषण हादसा हो गया। बुधवार सुबह 5 बजे ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पटल गई। एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। हादसा पन्ना अमानगंज घाटी पर हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल हालत में प्रतीक्षा सोनकर, ईशा सोनकर, मिथलेश और रणवीर को पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया। धर्मा सोनकर और अंकित खटीक की मौत हो चुकी थी। सभी मजदूर बताए जा रहे हैं।

सिवनी में बाइक और ऑटो की टक्कर में तीन घायल
सिवनी के घंसौर विकासखंड के दिवारा गांव में बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद एम्बुलेंस से डायल 100 के रामेस्वर मरावी और प्रमोद कुमार कटारे की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां से 2 लोगों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया है। हादसे में ओम प्रकाश टेकाम (24) निवासी राजोला, सोनम (20) निवासी राजोला और समीर उईके निवासी कटोरी घायल हुए हैं। 

Similar News