REWA में CM का रोड-शो: कहा-न विकास रुकने देंगे, न योजना बंद होंगी: PCC अध्यक्ष ने पूछा सरकार कर्ज क्यों ले रही...
CM मोहन यादव शुक्रवार को रीवा और PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी सतना में रहे। विंध्य की धरती से दोनों ने सियासी समीकरण साधे। CM ने कहा, न विकास रुकने देंगे और न कोई योजना बंद होगी। विकास और राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होता है। इस पर PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूछा-सरकार 28500 करोड़ लोन क्यों ले रही ?
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-05 19:37:00 IST
रीवा। मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को रीवा में आयोजित जन आभार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जिले को 326 करोड़ की विकास कार्याें की सौगात दी। कहा, रीवा के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। भरोसा दिलाया कि अब तक जितना विकास हुआ है, उससे चार गुना हम अगले 5 वर्ष में करके देंगे। कांगेस नेताओं को इससे तकलीफ होती है। CM मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। कहा, उनके नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री हर वर्ग का कल्याण के लिए प्रयास कर रहे हैं।
हमारा संकल्प है कि हर युवा को रोजगार मिले, इसके लिए जो आवश्यक प्रयास होंगे, वह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जाएंगे: CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/6G49WAOiEB
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 5, 2024