महिलाओं को जिंदा गाड़ने का विरोध: रीवा में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन का प्रयोग 

Rewa Congress protest: रीवा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार 22 जुलाई को उग्र प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, मितेंद्र दर्शन सिंह शामिल हुए। पुलिस ने आंसू गैस व वाटर कैनन का प्रयोग किया है। 

Updated On 2024-07-22 17:07:00 IST
Rewa Congress protest

Rewa Congress protest: रीवा में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश का मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी व प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह सहित पार्टी के कई सीनियर नेता भी शामिल हुए। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज व वाटर कैनन का प्रयोग किया है। 

कलेक्ट्रेट के घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं ने सिरमौर चौरहे पर नुक्कड़ सभा की। यहां श्रीनिवास बीवी, मितेंद्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित नेताओं ने अपनी बात रखी। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। वह जबरन आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले व पानी की बौछारों से उन्हें तितर बितर किया। 

प्रदर्शनकारी मनगवां क्षेत्र के गंगेव में दो महिलाओं पर मुरूम उड़ेलने वालों की गिरफ्तारी, नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग की बर्खास्तगी और नीट पेपर लीक में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इन मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। 

रीवा में विरोध-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

MP के सभी जिलों में होंगे ऐसे विरोध प्रदर्शन 
युवक कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी रश्मि सिंह ने बताया कि मप्र में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई। भ्रष्टाचार चरम पर है। फर्जी नर्सिंग कॉलेज के जरिए लाखों स्टूडेंट्स का कॅरियर खराब कर दिया गया, लेकिन सख्त कार्रवाई की बजाय दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए युवक कांग्रेस ने विंध्य से विरोध-प्रदर्शन का आगाज किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे प्रदर्शन होंगे। 

Similar News