कुबेरपति निकला लेखापाल: रतलाम और धार में EOW की बड़ी कार्रवाई; आय से 240 गुना अधिक संपत्ति मिली

Ratlam Dhar EOW raid: मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम में लेखापाल विकास सोलंकी के घर EOW को आय से 240 गुना संपत्ति मिली है। पेट्रोल पंप, डीलक्स बसें, आलीशान घर करोड़ों रुपए के प्लाट मिले हैं।

Updated On 2025-01-27 20:46:00 IST
Ratlam Dhar EOW raid

Ratlam Dhar EOW raid: मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम में लेखापाल विकास सोलंकी के घर EOW (आर्थिक अपराध अन्वेष्ण) ने छापेमारी की। इस दौरान उनके यहां से आय से 240 गुना संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू का जांच में आलीशान मकान, आधा दर्जन से अधिक प्लाट, पेट्रोल पंप और डीलक्स बसें सहित अन्य बेमानी प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। 

रतलाम और धार में एकसाथ छापेमारी 
आर्थिक अपराध अन्वेष्ण (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सोमवार सुबह 4 बजे डीएसपी पवन सिंघल के नेतृत्व में रतलाम व धार में एकसाथ छापेमारी शुरू की। जांच में अफसरों को आय से अधिक संपत्ति के कई सबूत मिले हैं। EOW की दूसरी टीम धार में लेखापाल के पिता के घर पर भी छापेमारी की। दोनों जगह करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई है।

भ्रष्टाचार से अर्जित की संपत्तियां 
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर की टीम ने लेखापाल विकास सोलंकी और उसके पिता नंदकिशोर सोलंकी के खिलाफ धारा 7 (सी), 13 (1) बी, 13(2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच में 240 प्रतिशत अधिक प्रॉपर्टी के सबूत मिले हैं। 

4 करोड़ से अधिक की संपत्ति
विकास सोलंकी के पिता नंदकिशोर सोलंकी धार में सरदारपुर तहसील स्थित रिंगनोद गांव में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक हैं। ईओडब्ल्यू की सर्चिंग में धार में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप, 7 प्लाट और रतलाम में ग्लोबस टाउसशिप में 10 हजार वर्गफीट में दो मकान, 52 सीटर डीलक्स बसें, चार पहिया वाहन और 6 बाइक मिली हैं। इसके अलावा आभूषण, बैंक खातों और नकदी सहित 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली है।   

Similar News