रायसेन में भीषण हादसा: मरीज को लेकर दौड़ रही '108 एंबुलेंस' 12 फीट गहरी पुलिया में गिरी; पति-पत्नी की मौत, 3 घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण हादसा हो गया। मंगलवार (4 फरवरी) को तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस पुलिया से 12 फीट नीचे गिरी। हादसे में मरीज और उसकी पत्नी की मौत हो गई।

Updated On 2025-02-05 14:28:00 IST
Ambulance 108 Accident

Ambulance 108 Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण हादसा हो गया। मंगलवार (4 फरवरी) को तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से 12 फीट नीचे गिर गई। हादसे में मरीज और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मरीज का बेटा, पायलट और EMT घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट देहगांव के मुड़िया खेड़ा में हुआ। 

बेगमगंज से जिला अस्पताल जा रही थी एंबुलेंस 
जानकारी के मुताबिक, प्रीतम सिंह (60) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार रात को तकलीफ बढ़ने पर परिजन ने प्रीतम को बेगमगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रीतम को जिला अस्पताल रेफर किया। प्रीतम, उनकी पत्नी गेंदा (55) और बेटे को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  News in Brief, 5 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

बाउंड्रीवॉल तोड़ते हुए पुलिया में गिरी
सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ रही एंबुलेंस मुड़िया खेड़ा के पास मंगलवार रात 1.30 बजे अनियंत्रित बाउंड्रीवॉल को तोड़ते हुए 12 फीट नीचे पुलिया में गिर गई। हादसे में मरीज प्रीतम सिंह (60), उनकी पत्नी गेंदा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। पायलट राजकुमार और ईएमटी तेज सिंह गंभीर घायल हैं। प्रीतम का बेटा राकेश भी घायल है। राकेश के हाथ और पैर में चोट लगी है।

मजदूरी करता था प्रीतम  
देहगांव थाना पुलिस ने बताया कि जांच में पाया है कि एंबुलेंस को किसी वाहन में टक्कर नहीं मारी। तेज रफ्तार होने के कारण पायलट ने नियंत्रण खो दिया। एंबुलेंस पुलिया की बाउंड्रीवॉल को तोड़ती हुई नीचे गिरी है। हादसे में दो की मौत हुई है। तीन घायल हैं। पुलिस ने बताया कि मरीज प्रीतम रैकवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के समय उसका बेटा राकेश साथ में था। हादसे में राकेश घायल हुआ है। 

Similar News