पिपरिया में विपक्ष पर बरसे PM मोदी: कहा-कांग्रेस का शाही परिवार जनता को धमका रहा, उनके दिलो-दिमाग में भरी पड़ी है आग
Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिन में तीसरी बार एमपी दौरे पर पहुंचे। रविवार को पिपरिया में चुनावी सभा संबोधित करते हुए PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, कांग्रेश की शाही फैमिली जनता को डरा धमका रही है।
Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्यप्रदेश के पिपरिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। होशंगाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा, कांग्रेस का शाही परिवार धमकाता है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो आग लग जाएगी। देश को डराओ, घबराओ और आग फैलाओ। यह उनकी पुरानी आदत है। आग देश नहीं बल्कि उनके दिलो-दिमाग में भरी पड़ी है, जो अंदर से जलाए जा रही है।
भाजपा का संकल्प पत्र युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब को समर्पित है। इन्हीं संकल्पों को लेकर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अपनों के बीच आकर गर्व महसूस कर रहा हूं।https://t.co/sBRvBmpkPp
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2024
हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है, जो खुद कांग्रेस के नेताओं को ही समझ नहीं आ रही।
— BJP (@BJP4India) April 14, 2024
कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की है कि वो एक झटके में देश से गरीबी हटा देंगे!
ये बात सुनकर पूरा देश हैरान है।
देश पूछ रहा है कि आखिर ये शाही जादूगर, इतने बरसों तक कहां छुपा था।
- पीएम… pic.twitter.com/ewe6J5XvrR
मंत्री प्रहलाद पटेल और राव उदय प्रताप पहुंचे
मोदी की जहां सभा होने वाली है वहां ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और क्षेत्र के सभी विधायक पहुंच चुके हैं। मोदी के आने से पहले सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपा का दावा है कि सभा में 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।
बारिश के कारण सभास्थल पर हो गया था कीचड़
बता दें कि पिपरिया में शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पानी गिरने के कारण सभास्थल पर कीचड़ फैल गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम किया। कमिश्नर भी व्यवस्था को ठीक कराने पहुंचे थे। कमिश्नर सभास्थल पर पहुंचे तो उनकी चप्पल कीचड़ में सन गई। कमिश्नर ने पेंट ऊंची कर सभास्थल का जायजा लिया।