नर्मदा बचाओ आंदोलन: मेधा पाटकर ने धार के चीखल्दा खेड़ा में शुरू किया सत्याग्रह, पुर्नवास की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
Medha Patkar Satyagraha Dhar: मेधा पाटकर ने सत्याग्रह से पहले यानी प्रेस कान्फ्रेंस कर इंदिरा सागर बांध के प्रभावितों के पुनर्वास पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। कहा, MP के परिवारों को गुजरात में प्लाट आवंटित कर दिए, जिससे वह परेशान हैं।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-06-15 18:33:00 IST
Medha Patkar Satyagraha Dhar: नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर हैं। शनिवार 15 जून को धार जिले के चीखल्दा के खेड़ा में उन्होंने अपने साथियों के साथ सत्याग्रह की शुरुआत की है। इससे पहले कुकरा बसाहट स्थित बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
वीडियो देखें..
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर हैं। शनिवार 15 जून को धार जिले के चीखल्दा खेड़ा में साथियों के साथ सत्याग्रह की शुरुआत की... pic.twitter.com/mZwJuD9lRG
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) June 15, 2024