Weather Update: MP में मानसून की विदाई से पहले बारिश, आज 10 जिलों में गिर सकता है पानी

मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीलंका और लक्ष्यद्वीप के आसपास मानूसन के दो सिस्टम एक्टिव हैं। इनसे MP के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के 10 जिलों में बारिश की संभावना है।

Updated On 2024-10-10 09:26:00 IST
MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश शुरू हो गई। बुधवार को इंदौर-रायसेन समेत कुछ जिलों में पानी गिरा है। गुरुवार को भी 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 

MP के 34 जिलों से मानसून विदा
मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर-भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन सहित मध्य प्रदेश के 34 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। जबकि, रीवा जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग के 21 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को मानसून के दो सिस्टम एक्टिव हैं। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।  

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: रात में महसूस होगी ठंड...दोपहर में उमस भरी गर्मी से होंगे परेशान, जानें दिल्ली में कब होगी ठंड की एंट्री

मानूसन के दो सिस्टम एक्टिव 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि श्रीलंका और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हुआ है। लक्ष्यद्वीप के आसपास भी एक सिस्टम एक्टिव है। इन सिस्टम से एमपी के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल छाए हुए हैं।

MP में 20 के बाद ठंड की दस्तक
ठंड दस्तक देगी। 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। लेकिन दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। ठंड का असर उन जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां मानसून पहले विदा हो चुका है। दीपावली तक भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ठंड की दस्तक हो जाएगी। 

Similar News