News in Brief, 31 December : मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 31 December: मध्यप्रदेश में मंगलवार (31 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2024-12-31 15:04:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 31 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

सिंगरौली में युवती से दरिंदगी 
सिंगरौली में मेले में गई 19 साल की युवती और उसके दोस्त को 6 लोगों ने बंधक बनाया। फिर लड़की को घसीटकर जंगल ले गए। यहां दो युवकों ने दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पीड़िता अपने परिवार के साथ जियावान थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जियावान थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को युवती अपने दोस्त के साथ मेले में गई थी। रात में दोनों लौट रहे थे। रास्ता सुनसान था। 6 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने उसके दोस्त से मारपीट की और बंधक बना लिया। दो लड़कों ने युवती से दुष्कर्म किया। 

देवास में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़
देवास के विकास नगर चौराहा स्थित धार्मिक स्थल पर सोमवार रात को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी, जिसमें माता की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।फिलहाल, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इधर तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन दौरे पर रहेंगे
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 10.15 बजे भोपाल से रवाना होंगे। 11 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। यहां बैरवा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। संत बालीनाथ जयंती पर बैरवा दिवस बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे- विक्रमोत्सव 2025 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। 

जिला अध्यक्षों को लेकर BJP 2 जनवरी से करेगी महामंथन 
मध्य प्रदेश में नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर भाजपा 2 जनवरी से महामंथन शुरू करने जा रही है। मंथन दो दिनों तक चलेगा। जिसको लेकर प्रत्येक जिलों के पर्यवेक्षकों को समय तक कर पार्टी मुख्यालय से बता दिया है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी तीन नामों का पैनल प्रदेश संगठन को सौपेंगे। जिसमें तीन नामों पर मंथन किया जाएगा। और सभी समीकरणों के आधार पर सिंगल नाम तय किया जाएगा। यह प्रक्रिया 4 जनवरी तक लगातार चलेगी। और उसी दिन सिंगल नामों पर सहमति बनाकर दिल्ली नाम भेज दिए जाएंगे। और 5 जनवरी को एक साथ जिला अध्यक्षों की घोषणा करने की तैयारी है।

एमपी ने साल में बनाए पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
एमपी ने 2024 में पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। ये रिकॉर्ड ताल दरबार, कथक कुंभ, उज्जैन डमरू वादन, गीता पाठ और शास्त्रीय बैंड में बने। जिसकी वजह से प्रदेश की संस्कृति और कला को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश सांस्कृतिक अभ्युदय के नए युग में प्रवेश कर रहा है। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के द्वारा स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का नया इतिहास रचा जा रहा है। मप्र इसमें अव्वल है। अंतरराष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह का स्वर्ण जयंती वर्ष और तानसेन समारोह का शताब्दी वर्ष गौरवशाली आयोजन रहे हैं। इन आयोजनों ने नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 31 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

2 जनवरी को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे भाजपा प्रभारी
एमपी भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह नए साल के पहले सप्ताह में प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। महेन्द्र सिंह 1 जनवरी को दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। 1 जनवरी की रात भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे। और 2 जनवरी को पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी दौरान संगठन के चुनावों को लेकर भी फीडबैक बैठक कर कार्यकर्ताओँ से मुलाकात करेंगे।

जीएसटी रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख
जीएसटी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। इसके बाद रोज के हिसाब से पेनल्टी लग सकती है। आखिरी तारीख को देखते हुए करदाताओं के साथ ही कर सलाहकार भी जल्दी-जल्दी इस कार्य को पूरा करने में लगे हुए हैं। करदाताओं को जीएसटी का वार्षिक रिटर्न, आयकर का रिवाइज्ड रिटर्न, सीएसआर रिटर्न भरना है। जीएसटी का वार्षिक रिटर्न फार्म 9 और फार्म 9सी भरना है। इसमें ट्रेडर्स का साल भर का लेखा-जोखा देना होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस बार जीएसटी का वार्षिक रिटर्न भरने में व्यापारियों को लंबा समय लग रहा है। पोर्टल पर भी कुछ परेशानी आ रही है। इनका कहना है कि 31 दिसंबर के बाद रिटर्न फाइल करने पर प्रतिदिन के हिसाब से पैनल्टी का भार आ सकता है।

बाबा महाकाल का मनमोहक शृंगार 
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर चंदन का त्रिपुण्ड, त्रिशूल और पुष्प से अलौकिक श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

एमपी में बनेगा पहला हाईब्रिड सब स्टेशन 
भोपाल में मंत्रालय के पास बनने वाला 132 केवी क्षमता का गैस इंसुलेटेड इनडोर सब स्टेशन प्रदेश में पहला और सबसे अनूठा होगा। इसकी वजह यह है कि यहां तक आने वाली बिजली लाइन तीन अलग-अलग तरह से बिछाई जाएगी। मुगालिया छाप स्थित 220 केवी क्षमता के एक्स्ट्रा हाइटेंशन सब स्टेशन से यहां तक 50 किमी (सर्किट) लाइन साधारण खंभों, मोनो पोल पर और अंडर ग्राउंड होगी। इसी कारण यह हाइब्रिड लाइन कहलाएगी। इससे अंडरग्राउंड सब स्टेशन में फॉल्ट की संभावना न के बराबर होगी। लाइन को बीच में सपोर्ट देने के लिए बिजली के पारंपरिक खंभों के अलावा रास्ते में सड़क के डिवाइडर के बीच मोनो पोल लगाए जाएंगे। 

Similar News