News in Brief, 19 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 19 January: मध्यप्रदेश में रविवार (19 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2025-01-19 16:24:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 19 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

जबलपुर: टीबड़ेवाला कॉम्प्लेक्स में लगी आग 
जबलपुर के करमचंद चौक स्थित टीबड़ेवाला कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इसमें काफी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही 2 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी। आग में कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई है। फिलहाल धुआं कम करने का कार्य किया जा रहा है। 

अतिथि शिक्षकों का भोपाल में आंदोलन  
मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक रविवार (19 जनवरी) को भोपाल के अंबेडकर मैदान में आंदोलन करेंगे। संगठन के महामंत्री अरुण गिरी ने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के शेष पदों पर 50 फीसदी आरक्षण और काउंसलिंग की मांग को लेकर सुबह 10 बजे से आंदोलन शुरू है।  

पन्ना में कार हादसा, 3 की मौत
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अमानगंज थाना क्षेत्र के इटौरी मोड़ पर तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो की हालत नाजुक है।  

फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण करेंगे CM 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज रविवार सुबह 9.35 बजे आर्मी मैराथन में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वह फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण करेंगे। सीएम यहां वॉकिंग ट्रेक, योग और मेडिटेशन केंद्र, ओपन जिम सहित अन्य खेल अधोसंरचनाओं की सौगात देंगे। शाम 4.40 बजे रवींद्र भवन में अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान करेंगे। 

PM मोदी से मिले भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा 
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी जी को भतीजी निधि के विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। 

रिटायर्ड सहायक प्रबंधक के घर मिली बेनामी सम्पत्ति
ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित उज्जैन के रिटायर्ड सहायक प्रबंधक अनिल सुहाने के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान उसे सात करोड़ से अधिक की सम्पत्ति मिली है। जबकि, अनिल सुहाने को 33 साल की नौकरी में 70 लाख वेतन मिला है।  

Similar News