मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम: CM मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा, राज्यपाल मंगूभाई ने भोपाल में किया ध्वजारोहण

MP Republic Day 2025 Live: मध्य प्रदेश में रविवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस की धूम है। जिले, शहर, गांवों, कस्बे और मोहल्लों में क्या है 26 जनवरी का माहौल। कहां, किसने किया ध्वजारोहण। जानिए भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे। सीएम मोहन यादव इंदौर में झंडा रोहण करेंगे।

Updated On 2025-01-26 14:18:00 IST
MP Republic Day 2025 Live

MP Republic Day 2025: मध्य प्रदेश में रविवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस की धूम है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सतना, छिंदवाड़ा सहित सभी जिले देशभक्ति के रंग में रंगे हैं। बाबा महाकाल का तिरंगे के रंग से शृंगार हुआ। विधानसभा भवन रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट्स से सजा है। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम चल रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया। मंगुभाई पटेल ने संयुक्त परेड की सलामी ली। इसके बार झांकियां निकाली गईं। 22 झांकियों में MP की सांस्कृतिक धरोहर, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।   

CM मोहन इंदौर ने किया ध्वजारोहण
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। जबलपुर में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में हुआ। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हरदा में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया ध्वजरोहण। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ला ने रीवा में तिरंगा फहराया। 

 इन मंत्रियों ने भी किया झंडावंदन 
ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने झंडावंदन किया। सागर में प्रहलाद पटेल, झाबुओ में डॉ.कुंवर विजय शाह, धार में कैलाश विजयवर्गीय, सिवनी करण सिंह, कटनी उदय प्रताप सिंह, अलीराजपुर संपतिया उईके, दतिया एदल सिंह कंषाना, नीमच निर्मला भूरिया, नरसिंहपुर गोविंद सिंह राजपूत, निवाड़ी में नारायण सिंह सिंह तिरंगा फहराया।

इन जिलों में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा 
गुना में कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। छिंदवाड़ा में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। खरगोन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, अशोकनगर, भिंड, मऊगंज, छतरपुर, सीहोर, खंडवा, राजगढ़, नर्मदापुरम, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा और डिंडौरी में कलेक्टर ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।    

PCC कार्यालय में जीतू पटवारी ने फहराया तिरंगा 
रतलाम में केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप में तिरंगा फहराया। परेड की सलामी के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया। इसके बाद वे लोगों से मिले। जीतू ने कहा कि अगर संविधान बचाने के लिए हमें खून का आखिरी कतरा भी देना पड़े तो एक भी कांग्रेसी पीछे नहीं हटेगा। 

भोपाल में 500 जवान तैनात, ड्रोन से भी निगरानी
भोपाल में गणतंत्र दिवस को लेकर हाईअलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। 500 से ज्यादा जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। सुरक्षा के लिहाज से शहर में 50. चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यहां से निकलने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।  35 थानों की मोबाइल टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार गश्त कर रही हैं।  

परेड में 22 झांकियों की झलक  

  • भोपाल में गणतंत्र दिवस पर रविवार को 22 झांकियां निकाली गईं। प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी की झांकी आकर्षण
    का केंद्र रही। भीमबैठिका, निर्विघ्न घूमते बाघ, तेंदुए, भालू, हिरण और गिन्नौरगढ़ स्थित रानी कमलापतिमहल के अलावा सफारी करते आगंतुकों को भी दिखाया गया। इसके अलावा परेड के दौरान उद्यानिकी विभाग, आयुष विभाग, उद्योग विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी की झलक भी देखने को मिली।  
  • खेल और युवा कल्‍याण विभाग, गृह विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जेल विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, स्‍कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग, सहकारिता विभाग एवं संस्‍कृति विभाग की झांकियों ने शिरकत की है। 

Similar News