Noori Khan: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सहयात्री रहीं महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान का सभी पदों से इस्तीफा, बताई बड़ी वजह
Mahila Congress Vice President Noori Khan Resign all post : महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के साथ चलीं
Mahila Congress Vice President Noori Khan Resign all post : मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नूरी खान (Noori Khan) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नूरी खान पिछले 25 साल से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पद संभाले। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सहयात्री रहीं नूरी ने अपना इस्तीफा न्याय यात्रा से चंद दिनों पहले दिया है। जिसके कई अहम मायने हैं।
कॉंग्रेस पार्टी के समस्त महत्वपूर्ण पदो से इस्तीफ़ा दे रही हूँ पार्टी की विचाराधारा से जुड़ी रहूँगी साधारण सदस्य के रूप में !
— Noori Khan (@NooriKhanINC) February 25, 2024
नूरी खान#indiannationalcongress #congress @RahulGandhi @OfficeOfKNath @digvijaya_28 @jitupatwari @JitendraSAlwar @kharge pic.twitter.com/q0wTsdjbOc