MP Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में 1.13 करोड़ मतदाता, कल करेंगे 88 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में 88 उम्मीदवार हैं। शुक्रवार को इनके भाग्य का फैसला 1.13 करोड़ मतदाता करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुपम राजन ने गुरुवार को भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस की।
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियों से अवगत कराने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
पहले चरण वाली MP की छह सीटों पर में प्रत्याशियों की स्थिति
| कुल प्रत्याशी | 88 |
| पुरुष प्रत्याशी | 81 |
| महिला प्रत्याशी | 7 |
| सर्वाधिक प्रत्याशी जबलुपर में | 19 |
| सबसे कम प्रत्याशी शहडोल में | 10 |
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, मंडला और जबलुपर लोकसभा सीट की सभी पोलिंग बूथों में सुबह 7 बजे मतदाान शुरू होगा। इससे पहले डेढ़ घंटे पहले सुबह 5.30 बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल पोलिंग की प्रक्रिया की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश अनुपम राजन द्वारा लोकसभा निर्वाचन - 2024 अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के संबंध में भोपाल में प्रेस वार्ता #GeneralElections2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv https://t.co/nhVjEbkv3j
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 18, 2024