खुशखबरी: किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीद की टाइमलाइन जारी, चेक करें समय सीमा

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक किसानों से सोयाबीन खरीदी की जाएगी। 

Updated On 2024-09-13 16:12:00 IST
सोयाबीन की MSP पर होगी खरीदी।

MP News: मध्य प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। इस साल समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी मार्कफेड द्वारा किया जाएगा। जिसमें भंडारण की व्यवस्था स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और बारदाना की व्यवस्था भी मार्कफेड द्वारा होगी।

बैठक में खरीदी कार्य के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव वीरा राणा ने बैठक में खरीफ कृषि उपज की समीक्षा की और सोयाबीन खरीदी की बेहतर व्यवस्था के लिए राजस्व विभाग को गिरदावरी का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

ये भी पढ़ें: एक एकड़ खेत से 4 लाख की कमाई: जानें कैसे बदली छिंदवाड़ा के किसान पूरनलाल की किस्मत

मार्कफेड द्वारा की जाएगी खरीदी
मुख्य सचिव ने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है। इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है, कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की एजेंसी मार्कफेड होगी। इसके भंडारण की व्यवस्था स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और बारदाना की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा की जाएगी। 

खरीदी केंद्र पर मिलेंगी सुविधाएं
बैठक में किसानों के हित के लिए फैसला लिया गया है। जिसमें किसानों से फेयर एवरेज क्वालिटी (एफएक्यू) की सोयाबीन खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही यहां खरीदी के दौरान केंद्रों पर किसानों को सुविधाजनक सुविधाएं और वातावरण देने की भी बात कही है। बता दें, कुछ दिनों तक मध्यप्रदेश में भरपूर सोयाबीन की खेती होती थी, जिसकी वजह से इसे सोया प्रदेश भी कहा जाता है। लेकिन अब पहले की अपेक्षा उपज में काफी कमी आई है। फिर भी एमपी में अकेले 42 प्रतिशत सोयाबीन की खेती होती है।

Similar News