MP की मोहन सरकार का बड़ा निर्णय: गौशाला संचालन का बढ़ेगा बजट, गायों की मौत पर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के निर्देश
CM Mohan Yadav Big decision: मप्र सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय लिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए।
CM Mohan Yadav Big decision: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार गौशाला प्रबंधन और गोपालन को बढ़ावा देने अच्छा निर्णय लिया है। सरकार ने गौशाला संचालन के लिए मिलने वाले बजट को बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन और डेयरी विभाग को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा, हादसे में गायों की मौत हो जाती है तो उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यस्था की जाए। गौमाता के अवशेष कहीं अपमानित न हों।
"गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय शीघ्र"
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 19, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले कहा कि अक्सर वर्षा काल में प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर गौमाता के बैठे रहने की घटनाएं सामने आती हैं। गौमाता दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसी व्यवस्था… pic.twitter.com/sC39yPytmM
प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार
बैठक के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। कहा, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री के साथ श्रीरामचंद्र भूमि न्यास ने महती भूमिका निभाई है। न्यास भी बधाई का पात्र है।
"आचार्य श्री विद्यासागर जी को मंत्रिमंडल ने दी श्रद्धांजलि"
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 19, 2024
कैबिनेट बैठक प्रारंभ होने से पूर्व आज मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर आचार्य श्री के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आचार्य श्री का चिंतन राष्ट्र कल्याण के लिए था। वह… pic.twitter.com/nSzOgwh6ao