MP की बेटी बुलबुल ने बढ़ाया मान, 14 हजार फीट की उंचाई पर लहराया तिंरगा; अब ये है आगे का लक्ष्य

MP NEWS: मध्य प्रदेश  के खरगोन जिले काटकूट की बुलबुल तुलसीराम जाट ने हिमालय पर 14 हजार फीट की उंचाई पर तिरंगा लहरा है।

Updated On 2024-05-04 19:23:00 IST
Bulbul Tulsiram Jat

MP NEWS: मध्य प्रदेश  के खरगोन जिले काटकूट की बुलबुल तुलसीराम जाट ने हिमालय पर 14 हजार फीट की उंचाई पर तिरंगा लहरा है।  शासकीय कॉलेज बड़वाह की एमए इकोनॉमिक्स की छात्रा बुलबुल 24 वर्ष की हैं। फिलहाल यह उनका प्रारंभिक पड़ाव है। उनका लक्ष्य है की वह हिमालय की चोटी पर चढ़कर वहां तिरंगा फहराना है।

14000 फीट की उंचाई पर लहराया तिंरगा
बुलबुल के अनुसार, 28 अप्रैल को उत्तरकाशी के सांकरी से पर्वतारोहियों के दल के साथ चढ़ना शुरू किया। अपने साहस व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रथम प्रयास में मरिंदा पर्वत पर 5 दिन में कुल 64 किमी लंबी खड़ी चढ़ाई पार की। इस दौरान बारिश, ओलो, बर्फबारी हुई, इसके बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा पूरी की। ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 किमी पहले ही पूरा दल हर की धुन पर रुक गया था। लेकिन बुलबुल ने अपने गाइड के साथ अकेले 8 किमी आना जाना किया। इस चोटी की समुद्रतल से ऊंचाई करीब 14000 फीट है।

बता दें, अब बुलबुल का सपना हिमालय की चोंटी पर चढने का है जिसे वो जल्द शुरू करेंगी। इस उपलब्धि पर पिता तुलसीराम जाट, मां ममता जाट, परिवार, इष्ट मित्रों सहित मुक्तिफाउंडेशन के विशाल सन्नी, दिव्यानी, पिंकी, शिवम, योगिता, आयुषी, प्रवीण आदि ने बधाई दी है। 

बचपन का सपना पूरा 
बुलबुल ने बताया कि पर्वतारोहण का सपना बचपन में देखा था। उनका मानना है। लड़कियों को ग्रामीण क्षेत्र पढ़ने व खेलकूद के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता है। इसीलिए उन्होंने हिमालय की चढ़ाई का सपना देखा ताकि उन्हें देखकर अन्य लड़कियां भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करें।

Similar News