MP News: CM से मुलाकात के बाद नागर सिंह चौहान माने, अब अजय विश्नोई ने उठाए सवाल, कहा-मंत्री बनना दलबदलुओं का सौभाग्य 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को मंत्री बनाए जाने को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागर सिंह चौहान के बाद पूर्व मंत्री अजय विश्वनोई ने सवाल उठाए हैं।

Updated On 2024-07-24 13:15:00 IST
MP BJP: नागर सिंह चौहान के बाद अजय विश्नोई ने उठाए सवाल।

MP BJP Political Crisis: मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। मंत्री नागर सिंह चौहान के बाद जबलपुर के पाटन से वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नागर सिंह चौहान के बागी तेवर को भी उचित ठहराया है। हालांकि, BJP नेतृत्व से मुलाकात के बाद नागर सिंह चौहान संतुष्ट दिख रहे हैं। 

नागर सिंह चौहान ने क्या कहा..

  • अलीराजपुर के बीजेपी विधायक व मंत्री नागर सिंह चौहान वन मंत्रालय छिनने से नाराज हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद पत्नी अनीता नागर समेत खुद के इस्तीफे की चेतावनी दी थी। नागर सिंह का कहा था कि मेरे लिए आदिवासी समाज का सम्मान और स्वाभिमान ही सब कुछ है। ऐसा पद लेकर क्या करूंगा, जिसमें अपने लोगों का भला न कर सकूं। 
  • नागर सिंह चौहान ने रामनिवास रावत को वन मंत्रालय दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना है कि हम 25 साल से कांग्रेस के गढ़ में लड़ाई लड़ रहे हैं। गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत किया, लेकिन पद कांग्रेस से आए लोगों को दिए जा रहे हैं। ऐसे में मेहनत करने वाला पार्टी कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस करता है।

वीडियो देखें...

पूर्व मंत्री विश्नोई बोले-ठगा सहसूस कर रहा हूं
नागर सिंह चौहान के बयान सहमति जताते हुए पाटन विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कहा, उन्होंने जो कदम उठाया है सोच-समझकर ही उठाया होगा। यह बात सही है कि हम अपनी ही पार्टी में ठगा महसूस करते हैं। दलबदलू नेताओं का मंत्री बनना उनका सौभाग्य और हमारा दुर्भाग्य है। 

गोपाल भार्गव भी जता चुके नाराजगी 
मंत्री न बनाए जाने से गोपाल भार्गव भी नाराज हैं। कांग्रेस से आए रामनिवास रावत को मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। गोपाल भार्गव मप्र विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक हैं। कमलनाथ सरकार के दौरान वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। 

Similar News