लोकसभा चुनाव से पहले MP में मोहन भागवत: अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में पूजा-अर्चना, गोविंदनगर में होगा संवाद

Mohan Bhagwat MP visit: संघ प्रमुख मोहन भागवत रविवार सुबह अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में भैयाजी जोशी, स्वामी हरिहरानंद के साथ पूजा की। 3 अप्रैल को वह बनखेड़ी के पास गोविंदनगर भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास में बैठक लेंगे।

Updated On 2024-03-31 13:22:00 IST
अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में पूजा-अर्चना करते मोहन भागवत व अन्य।

Mohan Bhagwat MP visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन राव भागवत इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। रविवार सुबह अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में संघ चालक मोहन भागवत ने भैयाजी जोशी, स्वामी हरिहरानंद के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान संघ के अन्य प्रचारक भी मौजूद रहे। 

भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास के सचिव चाणक्य बक्शी ने बताया कि संघ प्रमुख डॉ मोहनराव भागवत 2 अप्रैल की रात बैतूल होते हुए गोविंद नगर पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम कर 3 अप्रैल को भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास में बैठक लेंगे। इस दौरान न्यास द्वारा पर्यावरण, ग्राम विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।

 6 हजार लोगों से संवाद 
संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत गोविंदनगर के भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास में 7 साल पहले भी आए थे। उस समय यहां उन्होंने बनखेडी विकासखंड के 6 हजार लोगों से संवाद किया था। इस बार संघ प्रमुख के दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां  हैं। कार्यक्रम भले ही गैरराजनीति हो, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संघ प्रमुख के दौरे को लेकर कई तरह कयास लगाए जा रहे हैं।

Similar News