विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी, जेवरात और कैश ले गए चोर, दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री और विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर ​​​​​​चोरी की घटना के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया -दिग्विजय बोले- थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा।

Updated On 2024-08-15 18:46:00 IST
MLA Jaivardhan Singh

MP News: विधायक जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर चोरों ने धावा बोला। चार इमली डी-21 स्थित बंगले से बदमाश नकदी और जेवरात लेकर भागे हैं। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। टीआई ने महज 12 हजार कैश चोरी जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी के मुताबिक, ये घटना दो दिन पहले की है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौजूद थी। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला
पूर्व मंत्री और विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर ​​​​​​चोरी की घटना के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया -दिग्विजय बोले- थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा।

पुलिस की गश्ती पर सवाल उठे
इस घटना के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि जिस इलाके में चोरी की बारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पर मंत्रियों से लेकर कई बड़े अधिकारी रहते हैं। और शहर के सबसे ज्यादा वीवीआईपी इलाकों में चार इमली क्षेत्र गिना जाता है। 
 

Similar News