मध्यप्रदेश के 19 जिले ठंड से ठिठुरे: दतिया और नवगांव में रात का पारा 3 डिग्री पहुंचा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जमकर ठंड पड़ रही है। 12 जिलों में कोहरे की चादर बिछी है। दतिया, नवगांव, गुना,  ग्वालियर और खजुराहो में कोल्ड-डे जैसी स्थिति है। Madhya Pradesh weather

Updated On 2024-01-19 10:44:00 IST
12 जिलों में कोहरे की चादर। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही।

भोपाल। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जमकर ठंड पड़ रही है। 12 जिलों में कोहरे की चादर बिछी है। दतिया, नवगांव, गुना,  ग्वालियर और खजुराहो में कोल्ड-डे जैसी स्थिति है। दतिया और नवगांव में रात का पारा तीन डिग्री रहा। गुना में 3.4, सागर में 3.7 और खजुराहो में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया गया। इन जिलों में ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दतिया में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। यहां दिन में 11.7 तो रात का पारा तीन डिग्री है। इसके बाद खजुराहो में 13.5 और ग्वालियर में 14.7 डिग्री दिन का पारा दर्ज किया गया। 

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम 
मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि अगले 2 से 3 तक दिन का टेम्प्रेचर कम रहेगा। उत्तरी भारत से हवा की स्पीड अधिक है। इस वजह से कई शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट भी है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में। शुक्रवार को कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। 20 जनवरी के बाद  प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

इन जिलों में कोहरा रहा 
खजुराहो, जबलपुर, दमोह, दतिया, उमरिया, गुना, ग्वालियर, टीकमगढ़, शिवपुरी, सीधी सहित 12 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रही। भोपाल में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, इंदौर में 24.5 डिग्री, जबलपुर में 22.2 डिग्री और उज्जैन में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान खरगोन में 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम और खंडवा में भी तापमान 26 डिग्री से अधिक रहा।

इन जिलों में रात को सर्दी का सितम

जिला न्यूनतम तापमान
दतिया  3.0
नवगांव  3.0
गुना  3.4
सागर  3.7
खजुराहो  4.0
टीकमगढ़ 5.5
दमोह  6.0
राजगढ़  6.0 
ग्वालियर  6.5
रायसेन  7.8

दतिया में दिन में भी सबसे ज्यादा सर्दी 

जिला अधिकतम तापमान
दतिया   11.7
खजुराहो  13.5
ग्वालियर 14.7
नवगांव  15
टीकमगढ़  17.5
सतना  18
सीधी  19
पचमढ़ी  21.2
शिवपुरी  22
जबलपुर 22.4
Tags:    

Similar News