बदला मौसम, बढ़ी ठंड: MP के 24 जिलों में रात और 18 में दिन का पारा लुढ़का, दतिया सबसे सर्द, अगले 3 दिन बारिश-ओले के आसार

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। दो दिन राहत के बाद सर्दी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में 24 जिलों में रात और 18 जिलों में दिन का पारा लुटका है। अगले तीन दिन सूबे में आंधी, बारिश और ओले गिरने के आसार हैं।

Updated On 2024-02-03 11:11:00 IST
Weather Update Today

भोपाल। दो दिन राहत के बाद मध्यप्रदेश में फिर ठंड थोड़ी बढ़ी है। रात का और दिन के तापमान में गिरावट आई है। 24 जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 5.2 डिग्री तक लुढ़का है। 18 जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 6.7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश में सर्दी फिर बढ़ी है। दतिया प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 20.2 और रात का पारा 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में रात का पारा 7.4, ग्वालियर में 8.3 और रीवा में 8.4 डिग्री दर्ज  किया गया।

जानें आगे का मौसम 
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। तेज आंधी और बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।  शनिवार कोउत्तरी मध्यप्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल रहेंगे।  

पांच जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम 
दतिया 5.9, पचमढ़ी 7.4, ग्वालियर 8.3, खजुराहो 9.8 , मंडला  9.6 और रीवा  8.4 में रात का पारा सबसे ज्यादा कम रहा। यहां रात को ठंड का अहसास हुआ। वहीं दतिया में दिन में भी तापमान सबसे ज्यादा कम रहा। यहां अधिकतम पारा 20.2 डिग्री रहा। इसके अलावा नौगांव 21.5, टीकमगढ़  23.5, खजुराहो 23 और ग्वालियर में 22.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया।  

खरगोन में सबसे ज्यादा 30 डिग्री रहा दिन का पारा 
बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में दिन का तापमान 26.9 और रात का 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 26.8 डिग्री, जबलपुर में 27 डिग्री और उज्जैन में 28.4 डिग्री तापमान रहा। खरगोन में सबसे ज्यादा 30.4 डिग्री तापमान रहा। मलाजखंड, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, सतना, उमरिया, बैतूल, रीवा, सागर, सिवनी और छिंदवाड़ा में तापमान 28 डिग्री से कम रहा। 

Tags:    

Similar News