Kal ka Mausam: भोपाल, इंदौर सहित इन जिलों में खिलेगी धूप; बालाघाट, सिवनी, मंडला में छाएंगे बादल

Kal ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल का मौसम (शुक्रवार, 4 अप्रैल) को कैसा रहेगा। शुक्रवार को मौसम फिर करवट लेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 45 से ज्यादा जिलों में दिन में धूप खिलेगी।

Updated On 2025-04-03 18:04:00 IST
Kal Ka Mausam: सतना, छतरपुर, रतलाम सहित 19 जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट; जानिए अपने शहर का Temperature

Kal ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल का मौसम (शुक्रवार, 4 अप्रैल) को कैसा रहेगा। शुक्रवार को मौसम फिर करवट लेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 45 से ज्यादा जिलों में दिन में धूप खिलेगी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। बालाघाट, सिवनी, मंडला सहित कुछ जिलों में बादल रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार अप्रैल में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मध्यप्रदेश में 6 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। हीट वेव यानी लू का असर देखने को मिल सकता है। 

इन जिलों में खुलेगी धूप
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, शहडोल, कटनी, रायसेन, राजगढ़, दमोह, देवास, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी सहित 45 से अधिक जिलों में धूप खिलेगी। सूरज के तेवर तीखे होने से गर्मी बढ़ेगी। तापमान भी बढ़ेगा। बालाघाट, सिवनी, मंडला सहित कुछ जिलों में बादल रह सकते हैं। 

जानिए क्या कह रहे मौसम वैज्ञानिक 
मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। रात का तापमान 2-3 डिग्री अधिक हो सकता है। दिन में पश्चिमी गर्म हवा के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम में 39 से 42 डिग्री तक रह सकता है। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 

3 दिन तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि 
MP में 1 अप्रैल को मौसम ने करवट बदली थी। सीहोर, बालाघाट, मंदसौर, डिडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, उमरिया सहित 30 से ज्यादा जिलों में 3 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई। गुरुवार को बालाघाट और सीहोर में तेज बारिश हुई। भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। भोपाल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। बुधवार को मंदसौर के गरोठ और शामगढ़ क्षेत्र में ओले गिरे थे। सागर के जैसीनगर में बेर के आकार के ओले गिरे।

इन जिलों में अलर्ट 
मौसम विभाग ने गुरुवार देर रात तक ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा पारा 
नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भोपाल 36.4, इंदौर 37, ग्वालियर 36.7, उज्जैन 38.5 और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सिवनी में पारा 28.2 डिग्री रहा। उमरिया 29.3, सीधी 30.8, पचमढ़ी 31, रीवा 32 और छिंदवाड़ा में 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

Similar News