MP में बढ़े ठंड के तेवर: मंडला की रात और पचमढ़ी का दिन सबसे सर्द, 13 जिलों में टेम्परेचर 10° से नीचे

मध्यप्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। मंडल में रात को सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री सर्दी रही। पचमढ़ी में दिन का पारा सबसे कम डिग्री रहा।

Updated On 2024-11-29 13:55:00 IST
MP weather update

MP weather update: मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 25 जिलों में दिन-रात का पारा 3.1 डिग्री तक गिरा। भोपाल, मंडल, जबलपुर, रीवा सहित 13 जिलों में न्यूनतम टेम्परेचर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। 15 जिलों में अधिकतम पारा 26 डिग्री से कम है। बर्फीली हवा से शहडोल और मंडला में शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से ज्यादा ठंड है। यहां रात का टेम्प्रेचर 7 डिग्री से कम है। मंडल में रात को सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री सर्दी रही। उमरिया में न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा दिन में 22 डिग्री सर्दी रही।

पचमढ़ी का दिन सबसे ज्यादा ठंडा
एमपी के 25 जिलों में दिन का पारा 2.3  डिग्री तक लुढ़का। टीकमगढ़ और गुना में 2.3 डिग्री तापमान में गिरावट हुई। रतलाम, उज्जैन, शिवपुरी और धार में पारा 2.2 डिग्री तक लुढ़का है। पचमढ़ी में दिन का टेम्प्रेचर सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालाघाट के मलाजखंड में पारा 23.3 डिग्री रहा। सीधी में 24.2, सिवनी 25, बैतूल-रायसेन 25.2, उमरिया 25.7, नरसिंहपुर 26 डिग्री, सतना 26.5, धार 26.7, रतलाम 27.2, सागर 27.4, गुना 27.5, भोपाल 27.2, इंदौर 25.9, ग्वालियर 27.5, उज्जैन 27 और जबलपुर में तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। टीकमगढ़, शिवपुरी, नौगांव, रीवा और दमोह में दिन में 27 डिग्री सर्दी रही। 

इसे भी पढ़ें:  इज्तिमा 2024: 22 देशों के 5 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे, भोपाल में 2 दिसंबर तक बदले रहेंगे रास्ते

मंडला की रात सबसे ज्यादा सर्द
पिछले 24 घंटों में 17 जिलों में न्यूनतम टेम्परेचर गिरा है। सागर में सबसे ज्यादा 3.1 डिग्री तापमान लुढ़का है। धार में 2.7, गुना और राजगढ़ में 2.6 डिग्री पारा गिरा है। शहडोल के कल्याणपुर और मंडला की रातें सबसे ठंडी हैं। मंडला में रात का पारा सबसे कम 6.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।  कल्याणपुर में टेम्प्रेचर 6.1 डिग्री रहा। भोपाल 8.2, जबलपुर 8.5, उमरिया 7.4, खजुराहो 9.4, टीकमगढ़ 10.5, सतना 10.4, बैतूल 9.4,पचमढ़ी 9.6, राजगढ़ 8, धार 10.6, गुना 10.4, रायसेन 10, नवगांव 8 और रीवा में रात का पारा 9.5 दर्ज किया गया।

ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस
मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में 7.2, देहरादून 9.4, मसूरी 7.1 डिग्री, माउंट आबू 7, जम्मू शहर 10.1 और कटरा में तापमान 9.2 डिग्री रहा। ठंड के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में रेलवे ने फॉग सेफ डिवाइस भी लगाई है। लोको पायलटों को कुल 341 फॉग सेफ डिवाइस (FSD) दी गई हैं। फॉग सेफ डिवाइस लोको पायलटों की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। यह पायलट को अलर्ट कर देता है।

क्याें सर्द हुआ प्रदेश का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बह रही है। इसकी रफ्तार 278 किलोमीटर प्रतिघंटा है।  एक दिन में  इसकी रफ्तार में18 किमी प्रति घंटे की तेजी आई है। यही वजह है कि पूरा प्रदेश सर्द हवाओं की चपेट में है। मौजूदा समय में जेट स्ट्रीम वायुमंडल में 12.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके नीचे आने के साथ ही सर्दी का प्रकोप और बढ़ जाएगा। इसके साथ ही देश के पूर्वी इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। यह साइक्लोनिक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बना है। इसकी वजह से भी राज्य में ठंडक बढ़ गई है।

Similar News