MP का नया चीफ सेक्रेटरी कौन?: इन 3 IAS अफसरों के नाम की चर्चा, आज जारी होगा आदेश  

MP Chief Secretary: मध्य प्रदेश का नया चीफ सेक्रेटरी (CS) कौन? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा। IAS अनुराग जैन, डॉ. राजेश राजौरा और एसएन मिश्रा में से किसी एक को जिम्मेदारी मिल सकती है।

Updated On 2024-09-30 14:45:00 IST
satta king

MP Chief Secretary: मध्य प्रदेश का नया चीफ सेक्रेटरी (CS) कौन? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा। प्रशासन की सबसे बड़ी कुर्सी के लिए तीन नामों की चर्चा है। IAS अनुराग जैन, डॉ. राजेश राजौरा और एसएन मिश्रा में से किसी एक को जिम्मेदारी मिल सकती है। आज ही आदेश जारी हो सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का सर्विस एक्सटेंशन 30 सितंबर यानी आज खत्म हो रहा है।

इन अफसरों के नाम पर लग सकती है मुहर
जानकारी के मुताबिक, MP के नए मुख्य सचिव की दौड़ में तीन नाम शामिल हैं। 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा वर्तमान में सीएम के अपर मुख्य सचिव हैं। राजेश राजौरा को सीएम का भरोसेमंद माना जाता है। उनकी लगातार बढ़ती ताकत से भी अंदाजा लगाया जा सकता है। राजेश के नाम पर भी मुहर लग सकती है। 1989 बैच के अनुराग जैन का नाम भी चर्चा में है। अनुराग अभी दिल्ली में ही प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं। अनुराग को दिल्ली से अपने संबंधों का फायदा मिल सकता है। अगर दिल्ली से सीएम का फैसला हुआ तो भी अनुराग को इसका फायदा मिल सकता है। मध्य प्रदेश के गृह और ट्रांसपोर्ट विभाग के ACS डॉ. एसएन मिश्रा के नाम भी सुर्खियों में है।

सीएम निवास पर हुई बैठक 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने रविवार को अपने निवास पर बैठकें कीं, जहां उन्होंने दो बार डॉ. राजौरा से मुलाकात की। यह बैठकें सामान्य फाइल वर्क के तहत मानी जा रही हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इन मुलाकातों का संबंध राज्य के नए मुख्य सचिव की नियुक्ति से हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसी बैठक में यह लगभग तय हो चुका है कि प्रदेश का नया सीएस कौन होगा।

दिल्ली तक पहुंची प्रक्रिया
सोमवार को संभावित तौर पर नए मुख्य सचिव की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति दिल्ली (Delhi) तक चर्चा में है। 1989 बैच के अनुराग जैन (Anurag Jain) और 1990 बैच के एसीएस गृह (ACS Home) एसएन मिश्रा (SN Mishra) का नाम इस दौड़ में था। हालांकि, अनुराग जैन अब इस पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं, लेकिन एसएन मिश्रा अभी भी इस पद के लिए कोशिश कररहे हैं।

वीरा राणा होंगी रिटायर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को इस महत्वपूर्ण पद पर अंतिम निर्णय करेंगे। वीरा राणा, मार्च 2024 में रिटायर होने वाली थीं। हालांकि, वीर राणा को छह महीने का एक्सटेंशन मिला गया। अब वीणा राणा 30 सितंबर यानी कि आज ही रिटायर होंगी। वीण राणा के रिटायर होने के तुरंत बाद नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी जाएगी।अगर डॉ. राजौरा मुख्य सचिव बनते हैं, तो 1989 बैच के दूसरे अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर होना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला राज्य प्रशासन में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है, जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

Similar News