Madhya Pradesh: नए जिला अध्यक्षों के लिए भाजपा में महामंथन, 5 जनवरी को जारी हो सकती है लिस्ट

MP में नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर BJP 2 जनवरी से महामंथन करेगी। 4 जनवरी को सिंगल नामों पर सहमति बनाकर दिल्ली भेजे जाएंगे। 5 जनवरी जिला अध्यक्षों की घोषणा होगी।

Updated On 2024-12-31 10:07:00 IST
MP Politics News

MP BJP District President List: मध्य प्रदेश में नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर भाजपा 2 जनवरी से महामंथन शुरू करने जा रही है। दो दिन तक चलने वाले मंथन में जिला निर्वाचन अधिकारी तीन नामों का पैनल प्रदेश संगठन को सौपेंगे। तीन नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी समीकरणों के आधार पर सिंगल नाम तय किया जाएगा। 4 जनवरी तक प्रक्रिया चलेगी। उसी दिन सिंगल नामों पर सहमति बनाकर दिल्ली नाम भेजे जाएंगे। 5 जनवरी को एक साथ जिला अध्यक्षों की घोषणा करने की तैयारी है। 5 जनवरी के बाद एमपी भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम शुरू होगा।

9 बिंदुओं पर तैयार होगा जिला अध्यक्ष का प्रस्ताव
जिला अध्यक्षों के प्रस्ताव का प्रारूप 9 बिंदुओं पर तैयार किया है। नाम, जन्मतिथि, आयु, वर्ग, जाति, शिक्षा, विगत संगठनात्मक दायित्व, चुनावी अनुभव और विशेष टिप्पणी का कॉलम दिया है। जिसमें तीन नामों का प्रस्ताव रहेगा। इसी के साथ वर्तमान जिला अध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष का नाम और उनकी जानकरियां प्रस्ताव के प्रारूप में शामिल रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  News in Brief, 31 December : मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

इन नेताओं के बीच होगा महामंथन
दो दिवसीय महामंथन में राष्ट्रीय सह- संगठन मंत्री शिवप्रकाश के भी रहने की संभावना है। इसी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी महेंद्र सिंह के अलावा पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी के साथ अन्य लोग बैठक में मौजूद रहेंगे।

क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में असमंजस 
पूर्व संगठन मंत्रियों के जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो जाने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के बीच असमंजय जैसी स्थिति बन गई है। क्योंकि इतने समय तक बड़े दायित्व मिलने के बाद और फिर मंडल अध्यक्ष में जगह पाने के बाद अब फिर जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो जाना कार्यकर्ताओं को अखर रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक व्यक्ति को ही यदि पार्टी में सबकुछ मिलेगा तो अन्य को मौका कैसे मिल पाएगा।

5 जनवरी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव 
एमपी में भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम 5 जनवरी के बाद शुरू हो जाएगा। संभावना है कि 15 जनवरी से पहले निर्वाचन कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटर भी तय हो गए हैं। वोटरों की संख्या 405 है। 230 विधानसभा से एक-एक, 115 वोटर दो विधानसभा से एक-एक और 60 जिलाध्यक्ष वोट डालेंगे। दो तिहाई जिलाध्यक्षों का निर्वाचन 5 जनवरी से पहले होगा। एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल फरवरी 2025 में पांच साल हो जाएगा।

Similar News